नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सर्दियों के मौसम में मेकअप कर रही है तो महिलाओं को कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। मेकअप करते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है जो आपके लुक को खराब होने से बचाती है। बहुत सी ऐसी महिलाएं होती हैं जिन्हें सर्दियों के मौसम में भी थोड़ा बहुत पसीना आता है। इस तरह से आपका मेकअप लुक खराब होने का खतरा बना रहता है। वहीं, कोई ऐसी महिलाएं भी है जो मेकअप के समय कुछ कॉमन मिस्टेक कर देती हैं। डेली रूटीन में मेकअप शामिल रहता है ऐसे में सर्दियों के सीजन में मेकअप लुक थोड़ा अलग होना चाहिए।
मॉइश्चराइजर स्किप ना करें
सर्दियों के मौसम में कई बार महिलाएं मॉइश्चराइजर को स्कीप कर देती है यह सबसे बड़ी गलती होती है। सर्दियों के मौसम में चेहरा ऑयली नजर आता है तो महिलाओं को लगता है कि मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं है। इस तरह से मेकअप के लिए एक अच्छा बेस तैयार नहीं हो पता है। पूरा मेकअप फटा- फटा आसान नजर आता है।
गलत फाउंडेशन
महिलाओं को मेकअप करने से पहले फाउंडेशन का खास ध्यान रखना चाहिए। मेकअप का सबसे अहम हिस्सा फाउंडेशन होता है जिसे आपको अपनी स्क्रीन के अकॉर्डिंग चुनना चाहिए। फाउंडेशन आपको क्रीम या फिर लिक्विड फॉर्म में रखना चाहिए। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट भी रखता है।
चटक मेकअप लुक
सर्दियों के मौसम में आपको मेकअप के चटक रंगों से बचकर रहना चाहिए। यह आपका मेकअप लुक को बहुत जल्दी खराब कर देता है। वीडियो के मौसम में आपको नेचुरल हल्के शेड्स का इस्तेमाल करना चाहिए जिनमें पिंक, ब्राउन, पीच कलर शामिल है। इस तरह से आपकी त्वचा एकदम फ्रेश नजर आएगी।
सीधा लिपस्टिक ना लगाएं
ज्यादातर ऐसी महिलाएं होती हैं जो अपने होठों पर सीधा लिपस्टिक लगा लेती है इस तरह से आपका मेकअप लुक खराब नजर आएगा। लिपस्टिक को लगाने से पहले आपके होठों पर सबसे पहले मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद लिपस्टिक लगाने से आपकी लिप्स एक्सफोलिएट हो जाती है।
क्रीम मेकअप
मेकअप कर रही है तो हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखना चाहिए सर्दियों के मौसम में भी इसकी जरूरत होती है। आपको सर्दियों के मौसम में क्रीम बेस्ट मेकअप का इस्तेमाल करना चाहिए इस तरह से कंफर्टेबल फील करती हैं। मेकअप में फाउंडेशन से लेकर ब्लड आईशैडो हाइलाइटर कंसीलर इन सभी चीजों को क्रीम फॉर्म में सेलेक्ट करें।





