नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हमारा चेहरा बहुत सेंसिटिव होता है अगर थ्रेडिंग और वैक्सीन से चेहरे पर बार-बार दाने निकल रहे हैं तो आपको सावधानी के साथ ऐसा करना चाहिए। वैक्सिंग के बाद चेहरे पर इरिटेशन, दाने लालिमा जैसी परेशानियां होती है। जिन महिलाओं की त्वचा सेंसिटिव होती है उन्हें इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। पार्लर में जा रही है तो आपको सबसे पहले हाइजीन का भी ध्यान देना चाहिए। आपको यह समझना चाहिए की थ्रेडिंग और वैक्सीन के लिए किस तरह की चीज का इस्तेमाल किया जा रहा है। थ्रेडिंग और वैक्सिंग करने के बाद आपको घरेलू तरीके से राहत मिल जाएगी। इस तरह से चेहरे पर दाने भी नहीं निकालेंगे और खुजली भी नहीं होगी।
बर्फ की सिकाई
थ्रेडिंग या वैक्सिंग करने के बाद अगर आपके चेहरे पर लाल लाल दाने निकल रहे हैं या चेहरा लाल हो जा रहा है तो आपको आइस क्यूब से सिकाई करनी चाहिए। ध्यान रहे कि ऐसा करते समय आपको बर्फ सीधे अपने चेहरे पर नहीं लगाना है बल्कि कपड़े के अंदर बर्फ को डालकर चेहरे पर हल्के हाथों से स्पर्श करना है। इसके अलावा आप चाहे तो अपने चेहरे पर पेट्रोलियम जरूर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इस तरह से चेहरे पर खिंचाव महसूस नहीं होता है।
खीरा
खीरा शरीर को हाइड्रेट ही नहीं लगता बल्कि वैक्सिंग और थ्रेडिंग के बाद काम भी आता है। अगर आपको वैक्सीन या ट्रेडिंग करने के बाद इरिटेशन महसूस हो रही है तो खीरे को कद्दूकस्त करके अपनी स्क्रीन पर लगा सकती हैं। हीरे को अच्छी तरह से अपनी त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें खुजली जैसी परेशानी से राहत मिल जाएगी।
एलोवेरा जेल
स्किन केयर के लिए एलोवेरा जेल बहुत ही फायदेमंद है। एलोवेरा जेल स्क्रीन की इरिटेशन को दूर कर देता है इससे चेहरे पर ठंडक महसूस होती है। अगर आपके चेहरे पर लालिमा सूजन या इचिंग हो रही है तो एलोवेरा जेल काम आएगा।
गुलाब जल
गुलाब जल हमारे चेहरे को हेल्दी रखता है। अगर आपके चेहरे पर थ्रेडिंग या वैक्सीन से किसी तरह की परेशानी हो रही है तो आपको कॉटन बॉल की मदद से गुलाब जल को चेहरे पर लगाना चाहिए। यह आपको ग्लोइंग स्किन के साथ-साथ ईटिंग से छुटकारा दिलाता है।





