नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि उसका चेहरा काफी अच्छा रहे उसके चेहरे में काफी निखार आए। अगर आप भी यही सोचती हैं और आपके चेहरे में काफी ज्यादा झाइयां आ गई है। तो आप घर पर ही कुछ आसान तरीकों को अपनाकर अपने चेहरे से झाइयां हटा सकती हैं और अपने चेहरे में पहले से ज्यादा निखार का सकती हैं। तो चलिए बिना देरी के इसका पूरा प्रोसेस जानते हैं और अच्छे से समझते हैं।
घर पर ऐसे ठीक करें झाइयां
चेहरे पर झाइयां आपकी खूबसूरती को कम कर सकती हैं। इसकी वजह से चेहरे पर जगह-जगह धब्बे नजर आने लगते हैं और स्किन डार्क नजर आती है। ऐसे में कई लोग अपने चेहरे की जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा आपको बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए घर के कुछ नुक्से आपके चेहरे को आप ही अच्छा बना सकते हैं तो चलिए जानते हैं।
शहद और नींबू
चेहरे से झाइयां हटाना और चेहरे को अच्छी तरह साफ करना और उसमें गला लाना शहद और नींबू काफी अच्छे से करते हैं। दरअसल, नींबू के रस में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और झाइयों को हल्का करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से झाइयां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।
शहद और एलोवेरा
चेहरे से झाइयां हटाने के लिए शहद और एलोवेरा का प्रयोग किया जा सकता है। दरअसल, एलोवेरा में एलोइन नामक तत्व मौजूद होता है, जो दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें, करीब 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।




