नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| पिछले कुछ समय से हाउस पार्टी काफी बेहतर लग रही है क्योंकि लोग बाहर से ज्यादा घर पर ही पार्टी करना पसंद करते हैं। हाउस पार्टी की मदद से आप लिमिटेड लोगों को बुलाया जा सकता है। अगर पार्टी की बात है, तो महिलाएं के इस मामले में भी पीछे नहीं हो सकती हैं। हालांकि, रेस्तरां हो या पब में पार्टी होती है या घर में हाउस पार्टी, महिलाओं के लिए परफेक्ट होना जरुरी होता है। ऐसे में, हम आपको बताएंगे कि हाउस पार्टी के दौरान आप किस तरह से मेकअप कर सकते हैं।
सोच समझकर कपड़े चुनें
हाउस पार्टी में महिलाएं बहुत सोचने के बाद अपने कपड़ो को चुनती हैं। हर महिला सुंदरता के मामले में सबसे आगे दिखना पसंद करती है। ऐसे में, आप अपनी बाॅडी का शेप, मेकअप टाइप और हाउस पार्टी की थीम ध्यान में रखकर कपड़ा और मेकअप चुन सकते हैं।
ब्राइट कलर की चुनें ड्रेस
हाइस पार्टी में आप जितनी आरामदायक महसूस करती हैं। ड्रेस पहनना आपके लिए काफी आसान होगा। हाउस पार्टी में काफी मेहनत करना होता है। काफी दौड़ भाग करना पड़ता है। एथनिक वियर आपके लिए परफेक्ट रहता है। आप ब्राइट कलर अपनाने के बाद इस ड्रेस को और स्टाइलिश लुक दे पाएंगी। इस बार पार्टी में अपने को हाईलाइट कर सकती हैं।
भारी पायल और स्टाइलिश चूड़ियां
इस बार हाउस पार्टी में एथनिक वियर पर भारी पायल और स्टाइलिश चूड़ियां पहन सकती हैं। आपके इस भारी पायल की छमछम पार्टी में मौजूद हर किसी का ध्यान आपकी तरह खींचती है और वह किसी को नजर नहीं आती है।
पतली डोरी ब्लाउज के अलावा पहनें पतली चेन
आप बैकलेस ब्लाउज या पतली डोरी ब्लाउज के साथ पतली सी चेन या हल्के डिजाइन का नेक पीस पहन सकती हैं। ये आपके न्यूड मेकअप के साथ काफी फबेगा और आपको भाग-दौड़ में होने वाले पसीने से गले में इचिंग नहीं होती।
स्टाइलिश चोटी करने से मिलेगा फायदा
लड़कियां खुले बालों में काफी बेहतर लगती है। लेकिन हाउस पार्टी के वक्त खुले बालों को कैरी करने में बहुत दिक्कत होती है। ऐसे में एक अच्छी सी स्टाइलिश चोटी करें, जो आपकी ड्रेस में परफेक्ट लगती हैं।
वॉटर प्रूफ मेकअप करें
हाउस पार्टी में मेहनत और दौड़ भाग तो होगी ही। ऐसे में अगर आप वॉटर प्रूफ मेकअप अपना रही हैं, तो वह काफी देर तक टिकी रहती है। आप ग्लॉसी या न्यूड मेकअप भी अपना पाएंगी। चेहरे पर हल्का सा मेकअप लेकिन आंखों पर डार्क मेकअप और मीडियम साइज की बिंदी लगाकर आप अच्छी दिखती हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





