नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सभी महिलाएं यह चाहती हैं कि उनकी त्वचा हमेशा बेदाग और खूबसूरत दिखें। गोरी त्वचा पाने के लिए महिलाएं स्किन केयर प्रोडक्ट्स की तलाश में रहती हैं ताकि त्वचा सॉफ्ट और साफ दिखे। जब आप गलत स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं, तो चेहरे पर झाइयां और फाइन लाइंस दिखने लगते हैं। यह आपकी त्वचा को बूढ़ा बनाने का काम करते हैं। मेकअप के दौरान छोटी-छोटी गलतियां आपकी स्किन प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकती है।
मेकअप करके न सोएं
महिलाओं को गलती से भी मेकअप करके नहीं सोना चाहिए। आपको रात को सोने से पहले मेकअप को रिमूव कर लेना चाहिए। इसलिए आपको जेंटल क्लीनर का इस्तेमाल करना होगा। आपकी त्वचा पर धूल के कान चिपक जाते हैं जो पिंपल और स्किन रेशेज की प्रॉब्लम को जन्म देते हैं।
एक्सफोलिएट ना करें
त्वचा को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी होता है इससे डेड स्किन सेल्स है जाते हैं। आपको कभी भी मेकअप हटाने के बाद ही एक्सफोलिएट करना चाहिए। अगर आप बिना मेकअप वाले चेहरे पर ऐसा कर रही है तो यह स्किन के लिए नुकसानदायक है। इस तरह से आपकी स्किन बिल्कुल क्लीन हो जाती है।
सॉफ्ट टॉवल
आपको अपने चेहरे पर सॉफ्ट टॉवल का इस्तेमाल करना चाहिए। गंदे तौलिए का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। चेहरे को हमेशा साफ रुमाल से ही क्लीन करें।
मॉइश्चराइजर है जरूरी
आपके चेहरे पर मेकअप करने से पहले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह से आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है और लंबे समय तक मेकअप टिका रहता है। यह आपकी स्किन और मेकअप के बीच एक सिक्योर लेयर बना देती है जो आपके चेहरे को खराब होने से बचाता है। अब आपको सबसे पहले चेहरे से मेकअप को रिमूव करना होगा इसके बाद मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।





