नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हर कोई चाहता है कि उनका दिमाग तेज-तर्रार तरीके से काम करे। आजकल की खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अनहेल्दी डाइट आपके दिमाग की सेहत को पूरी तरह से खराब कर देती है। आपको इन चीजों में सुधार कर लेना चाहिए नहीं तो तनाव, खराब डाइट आपके दिमाग में जंग लगा देती है और तरक्की के रास्ते बंद कर देती है। जिन लोगों का दिमाग तेज-तर्रार रहता है वह हर फील्ड में आगे रहते हैं। आपकी लाइफ स्टाइल से जुड़ी छोटी-छोटी लापरवाही आपके दिमाग में जंग लगा सकती है। जान लीजिए कि आपको अपनी किन बिगड़ी हुई आदतों में सुधार करने से दिमाग तेज-तर्रार बनेगा।
बॉडी एक्टिविटी
बॉडी एक्टिविटी करने से आपकी याददाश्त बढ़ती है और शरीर में न्यूरॉन्स को पैदा करती है। तनाव और एंजाइटी के समय में आपको Body Activity जरूर करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके दिमाग में जंग लग सकता है आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है। बॉडी एक्टिविटी आपके ब्रेन को बैलेंस रखती है और मेंटल हेल्थ भी सही रहती है।
लाउड म्यूजिक सुनना
ज्यादातर लोगों को तेज आवाज में म्यूजिक सुनना पसंद होता है ऐसा करना आपके दिमाग के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप तेज आवाज में म्यूजिक सुनते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल का लेवल बढ़ जाता है, जो सीधा दिमाग को प्रभावित करता है। अगर आपको म्यूजिक सुना है तो हल्की आवाज में सुनें इससे आपके दिमाग को नुकसान नहीं होगा।
शुगर फूड्स
अगर आप बहुत ज्यादा शुगर फूड्स खा रहे हैं तो यह आपके दिमाग को अनहेल्दी बना देता है। जब आप अपनी डाइट में शुगर के स्तर को बढ़ाते हैं तो यह आपकी याददाश्त को कमजोर कर देता है। चीनी ऑक्सीडेटिव तनाव का कारण बनती है, जो दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। आपको कभी भी हाई शुगर वाले फूड्स का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।
सूरज की रोशनी जरूरी
कुछ लोग अपना ज्यादा समय घर में ही बिताते हैं ऐसे में आपको यह जान लेना चाहिए कि सूरज की रोशनी आपके दिमाग के लिए बहुत जरूरी है। जब आप कम धूप लेते हैं, तो इससे आपकी मानसिक समस्याएं बढ़ जाती है। धूप न लेने की वजह से न्यूरोट्रांसमीटर प्रभावित होता है जिससे नींद की कमी होती है। सूरज की रोशनी लेने से सेरोटोनिन हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है और तनाव कम होता है।
स्ट्रेस
जब भी आपका तनाव लेते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल लेवल बढ़ जाता है, जिससे अधिक तनाव होता है। ऐसे में आपकी याददाश्त कमजोर हो जाती है और दिमाग काम करना बंद कर सकता है। इस तरह से आपके दिमाग के काम करने की क्षमता भी कमजोर हो जाती है।




