back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फरवरी महीने में स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी, इन आसान तरीकों से रखें त्वचा को तरोताजा

फरवरी का मौसम खूबसूरत होने के साथ-साथ त्वचा के लिए चुनौतीपूर्ण भी है, क्योंकि तापमान में उतार-चढ़ाव से स्किन पर प्रभाव पड़ सकता है। आइए हम यहां आपको स्‍कीन से जुड़ी कुछ जरूरी टिप्‍स देंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी का महीना अपनी खूबसूरती और रोमांटिक मौसम के लिए जाना जाता है। चारों तरफ हरियाली और खिलते फूल मन को भा जाते हैं। लेकिन इस मौसम की खासियत सर्दी और गर्मी के बीच का बदलाव हमारी त्वचा के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस महीने तापमान में अक्सर उतार-चढ़ाव आते हैं, जिससे त्वचा पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। स्किन ड्राईनेस, लाल दाने, पिंपल्स और धब्बों जैसी परेशानियां सामान्य हो जाती हैं। अपनी त्वचा को इस मौसम में स्वस्थ और ताजा बनाए रखने के लिए कुछ सरल लेकिन प्रभावी उपाय अपनाना जरूरी है।

मॉइस्चराइजिंग करें

त्वचा को हाइड्रेट रखना इस मौसम में सबसे जरूरी है। सुबह और रात को सोने से पहले अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। यह नमी बनाए रखेगा और त्वचा को रूखापन और खुजली से बचाएगा।

हाइड्रेटेड रहें

सर्दियों में अक्सर हम कम पानी पीते हैं, जिससे त्वचा भी सूखने लगती है। रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएँ। यह त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखेगा और उसे स्वस्थ और ग्लोइंग बनाए रखेगा।

सनस्क्रीन लगाएं

हालांकि फरवरी में धूप कम होती है, लेकिन सूरज की यूवी किरणें त्वचा को नुकसान पहुँचा सकती हैं। इसलिए जब भी बाहर जाएं, सनस्क्रीन लगाना न भूलें। यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएगा और स्वस्थ बनाए रखेगा।

हल्के गर्म पानी से नहाएं

नहाते समय ध्यान रखें कि बहुत गर्म पानी त्वचा की प्राकृतिक नमी को कम कर सकता है, जिससे वह रूखी और थकी-सी महसूस हो सकती है। इसलिए हल्के गर्म पानी का उपयोग करें, जो त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखे। नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाएं, क्योंकि यह नमी को लॉक करके त्वचा को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रखता है।

सही फेसवास चुनें

चेहरा धोते समय ऐसा फेसवास चुनें जो नरम हो और त्वचा की नमी बनाए रखे। यह त्वचा को सूखने से बचाता है और उसे सही पोषण देता है, जिससे चेहरा हमेशा स्वस्थ और तरोताजा दिखता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...