back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: गर्मियों में इन 5 आसान तरीकों से रखें त्वचा का ध्‍यान, पिंपल्स और रिंकल्स नहीं करेंगे परेशान

यहां हम बता रहे हैं 5 ऐसे आसान स्किन केयर टिप्स, जो न सिर्फ आपको पिंपल्स और खुजली जैसी समस्याओं से दूर रखेंगे, बल्कि त्वचा को जवां और चमकदार भी बनाए रखेंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गर्मियों में दमकती और बेदाग त्वचा की चाहत तो सभी को होती है, लेकिन धूप और पसीने के कारण चेहरा अक्सर अपनी चमक खो बैठता है। ऐसे में पार्लर के चक्कर लगाए बिना भी आप घर बैठे कुछ आसान उपाय अपनाकर त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं 5 ऐसे आसान स्किन केयर टिप्स, जो न सिर्फ आपको पिंपल्स और खुजली जैसी समस्याओं से दूर रखेंगे, बल्कि त्वचा को जवां और चमकदार भी बनाए रखेंगे।

1. चेहरे की सफाई का रखें ध्यान

गर्मियों में दिनभर की धूल, पसीना और तेल चेहरे की त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए इन दिनों दिन में कम से कम दो बार चेहरे को फेस वॉश से धोना जरूरी होता है। अपने स्किन टाइप (ऑयली, ड्राई या सेंसिटिव) को समझते हुए सही फेस वॉश चुनें, ताकि त्वचा की प्राकृतिक नमी बनी रहे और पोर्स साफ रहें।

2. सनस्क्रीन का करना न भूलें

गर्मी में घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है। ये न केवल हानिकारक यूवी किरणों से आपकी त्वचा की रक्षा करता है, बल्कि प्रदूषण और टैनिंग से भी बचाता है। एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन चुनें और हर 3-4 घंटे में दोबारा लगाएं।

3. हफ्ते में 2 बार स्क्रब जरूर करें

त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने और चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए एक्सफोलिएशन बेहद जरूरी है। स्क्रब चुनते समय अपनी त्वचा की जरूरत और समस्याओं को ध्यान में रखें। यदि पिंपल्स की समस्या है तो नीम युक्त स्क्रब एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

4. हाइड्रेटेड रहना है ज़रूरी

गर्मियों में पसीना अधिक आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिन में कम से कम 4-5 लीटर पानी पिएं। यह त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखने के साथ-साथ पिंपल्स और ड्राईनेस से भी बचाता है।

5. सोने से पहले स्किन केयर जरूर करें

रात का समय त्वचा की मरम्मत (रिपेयर) का होता है। इसलिए सोने से पहले चेहरा धोकर उस पर अच्छा मॉइस्चराइज़र या नाइट क्रीम लगाना चाहिए। इससे स्किन न केवल नरम और मुलायम बनेगी, बल्कि अगले दिन तरोताजा भी दिखेगी।

Disclaimer : यह लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है। यदि आपको किसी प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या है तो किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...