back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्मियों में स्किन और बालों की इस प्रकार करें देखभाल, पांए चमकदार स्किन और मजबूत बाल

गर्मियों में स्किन और बालों की देखभाल करने हम लाए हैं आपके लिए एक परफेक्ट समर स्किन केयर, ये आसान टिप्स और प्राकृतिक उपाय गर्मियों में आपको तरोताजा और खूबसूरत रखेंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में धूल और मिट्टी हमारी सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों पर भी बुरा असर डालती है जहां गर्मी में तेज धूप में स्किन जलकर काली और डैमेज होने लगती है तो वहीं धूल,प्रदूषण से रफ होकर जड़ो से टूटने लगते है, ऐसे में इससे बचने व गर्मी के दिनों में स्किन और हेयर के साथ-साथ अपनी आंखों का कैसे ख्याल रखना है इसके लिए लाएं है हम कारगर होम रेमेडी। 

गर्मी के मौसम में सूरज की तपती किरणों के साथ ही प्रदूषण और धूल के कण भी हमारी स्किन के साथ ही बालों को भी बेजान बना देते हैं। जिससे पसीने की वजह से बाल चिपचिपे और बेजान नजर आते हैं। साथ ही चेहरा भी बुझा-बुझा सा नजर आता है। ऐसे में बाल और स्किन का ख्‍याल रखने पांए करागर उपाय। 

गर्मी में रोजाना अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोना चाहिए साथ ही बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का उपयोग जरुर करें। इसके साथ ही राइस वॉटर या एलोवेरा वॉटर का टोनर इस्तेमाल करें । त्वचा को एक्सफोलिएट करने त्वचा पर गुलाब जल लगाएं। अपनी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियां इस्तेमाल करें। और पर्याप्त पानी पिएं। 

बालों का ऐसे रखें ख्याल

हफ्ते में दो-तीन बार बालों को हल्के शैम्पू से धो लें और इसके बाद बालों में कंडीशनर लगाएं। खासकर अगर आप के बाल रूखे हों। 

बालों को हाइड्रेटेड रखने हफ्ते में नारियल तेल या अन्य तेल का इस्तेमाल करें। 

हफ्ते में एक बार हेयर मास्क जैसे कि दही, शहद और एलोवेरा जेल का मिश्रणलगाएं

महीने में एक बार डीप कंडीशनिंग करने बालों को नियमित रूप से ट्रिम करवाएं। 

पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें.

आंखों को धूल से कैसे बचाएं?

आंखों को धूल से बचाने सबसे पहले आंखों को ठंडे पानी से धोएं। 

आंखों में लगातार कुछ देर तक सादे पानी के छींटे मारते रहें, ताकि आंखों को राहत मिले। 

आंख में जलन हो रही हो तो कुछ देर आंखों पर आइस पैड रखें

जब आंखों को थोड़ा बेहतर लगे तो मॉश्चराइजिंग आई ड्रॉप डाल सकते है और वही परेशानी ज्यादा हो तो डॉक्टर से संपर्क करना बेहतर है। 

अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल शामिल कर भरपूर नींद ले और पर्याप्त पानी पींए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...