back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Summer Skin Care: गर्मियों में इन टिप्स और ट्रिक्स को अपनां कर रखें ऑयली स्किन का ध्‍यान

वैसे तो गर्मियों का मौसम अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा उन लोगों को प्रॉब्लम होता है जिनकी स्किन ऑयली होती है। आज हम आपको इससे राहत पाने कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मियों में अक्सर कई प्रकार की स्किन से संबंधित परेशानियां आने लगती है। लेकिन सबसे ज्यादा उन लोगों के लिए परेशानी होती है जिनकी स्किन ऑयली होती है। गर्मी में इससे उन्हें मुंहासों और एक्ने जैसी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। जिससे बचने कई प्रकार के नुस्खे भी आजमाते है लेकिन कोई फर्क नही पड़ता, अगर आपकी भी स्किन तैलीय है तो आज ये आर्टिकल आपके लिए काफी यूजफूल होगा। जाने ये कारगर स्किन केयर रूटीन जिसे अपनांकर आपकी त्वचा भी खिल उठेगी। 

दिन में दो बार चेहरा धोना है जरूरी

यदि आपकी स्किन भी ऑयली है और गर्मी में आपको भी मुहांसों की परेशानी हो जाती है, तो दिन में कम से कम दो बार अपने फेस को साफ पानी से धोना चाहिए। इसके लिए किसी अच्छे क्वालिटी के क्लींजर का इस्तेमाल भी करें। ये आपके चेहरे की गहराई से सफाई करेगा। और गंदगी को साफ करेगा। 

टोनर रखेगा त्वचा को फ्रेश

चि‍लचिलाती धूप में खुद को तैलीय त्वचा से फ्रेश रखने आपको कोई भी अच्छे कंपनी का टोनर यूज करना चाहिए। और अगर आप बाहर का टोनर नही यूज करना चाहते तो आप घर में ही गुलाब जल भी इस्तेमाल कर सकते हैं इससे भी आपकी स्किन में बदलाव आता है। 

मॉइश्चराइजर होना चाहिए हल्का 

अगर आपकी भी स्किन ऑयली है तो आपको हमेशा हल्का मॉइश्चराइजर ही यूज करना चाहिए, ज्यादा ऑयली मॉइश्चराइजर आपकी त्वचा के पोर्स को ब्लॉक कर देता है जिससे आपको मुहांसे जैसी समस्या क सामना करना पड़ता है। 

सनस्क्रीन लगाना न भूलें

 कभी भी गर्मी हो या ठंड सनस्क्रीन जरुर लगाना चाहिए, इससे आप फेस को चिपचिपा व टैंनिंस से बचा सकते है, लेकिन इसके लिए आपको ऑयल-फ्री और मैटिफाइंग सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। 

हफ्ते में दो बार करें स्क्रब का इस्तेमाल

हमेशा ऑयली त्वचा वाले लोगों को हफ्ते में दो से तीन बार टी ट्री ऑयल युक्त या सैलिसिलिक एसिड से युक्त स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे स्किन की खराब स्किन हट जाती है और चेहरा खिल उठता है। 

घरेलू फेस पैक लगाएं

फेस से एक्सट्रा ऑयल को कंट्रोल करने मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिला या दही और बेसन का फेस पैक जरुर लगाना चाहिए इससे फेस आपका हमेशा खिला-खिला रहेगा। इन टिप्स को अपनाकर आप भी गर्मी में अपने फेस को ऑयल फ्री सुंदर बना सकते है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵