back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Summer Makeup Tips: गर्मियों में पसीने के साथ नहीं बहेगा मेकअप, काम आएंगे ये टिप्स

Summer Makeup Tips: गर्मी के दिनों में मेकअप को पसीने से बचाना एक बड़ा टास्क होता है। कई बार अच्छा-खासा मेकअप भी पसीने में धुल जाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लड़कियों के लिए गर्मियों के मौसम में मेकअप करना एक बड़ा टास्क होता है। असल में गर्मी के मौसम में आने वाला पसीना पूरा मेकअप बहा देता है। इसके साथ ही अगर उमस वाली गर्मी हो तो पूरा चेहरा चिपचिपा हो जाता है। इस वजह से मेकअप खराब हो जाता है।

बर्फ से करें मसाज

मेकअप से पहले पहले बर्फ का क्यूब लेकर एक साफ कपड़े में लपेट लीजिए। इसके बाद इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन अंदर से हाइड्रेट हो जाती है इस तरह से आपका मेकअप भी चेहरे पर लंबे समय तक टिका रहेगा।

एलोवेरा जेल और कोकोनट वॉटर चेहरे पर लगाएं

स्किन के हाइड्रेशन के लिए कोकोनट वाटर या फिर एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाएं। ये दोनों चीज़ें न केवल स्किन को हाइड्रेट करती हैं, बल्कि चेहरे से एक्ट्रा ऑइल को खत्म कर देती हैं। इससे चेहरा ऑइली नहीं होता।

वॉटर प्रूफ मेकअप का करें इस्तेमाल

गर्मी के दिनों के लिए ये ज़रूरी है कि आप वॉटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करें। इससे आपका मेकअप पसीने से खराब नहीं होगा। इसके साथ ही मेकअप लगाने से पहले प्राइमर का इस्तेमाल ज़रूर करें।

हल्का मेकअप करें

मेकअप की जितनी लेयर स्किन पर चढ़ती है, स्किन में गर्मी लगने की संभावना उतनी बढ़ जाती है। इसलिए ये सुझाव दिया जाता है कि गर्मी के दिनों में हल्का मेकअप करें, लिपस्टिक भी हल्के रंग वाले इस्तेमाल करें। मार्केट में लाइट वेट मेकअप प्रोडक्ट्स भी अवेलेबल हैं, उसके बारे में आपको उस स्टोर में पता करना होगा जहां से आप मेकअप का सामान खरीदते हैं।

इसके साथ ही जब भी आप मेकअप खरीदें, देख-परखकर खरीदें। जो भी प्रोडक्ट खरीदने का प्लान बनाएं उसके रिव्यू पढ़ लें, ताकि आपको पता रहे कि उस प्रोडक्ट का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होता है। इसके साथ ही, मेकअप हमेशा अच्छी दुकानों से खरीदें। कई शहरों के बाज़ारों में रेहड़ी वाले ब्रांडेड डब्बों में नकली माल बेच रहे होते हैं। उनके झांसे में बिल्कुल भी न आएं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिसमस पार्टी में बिना मेकअप भी दिखेगा फेस ग्लोइंग, फॉलो करें ये 5 असरदार स्किन केयर टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही ऑफिस पार्टियों का दौर शुरू हो जाता है। इस खास मौके पर हर कोई चाहता...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵