back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुबह की शुरुआत करें इस घरेलू उबटन से, 30 की उम्र के बाद भी चेहरे पर बना रहेगा निखार

अब चेहरे को चमकदार बनाने बाजार के केमिकल्स छोड़िए, आजमाएं ये घरेलू टिप्स जो आपकी स्किन को बना देंगे नेचुरली ग्लोइंग। आइए जानते है उन आसान घरेलू टिप्स के बारे में।

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे की रंगत और ताजगी पर असर दिखने लगता है। खासकर जब आप 30 की उम्र पार कर लेते हैं, तब स्किन की देखभाल को लेकर थोड़ी ज्यादा सजगता जरूरी हो जाती है। बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स भले ही तुरंत असर दिखाएं, लेकिन लंबे समय में ये त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू उपाय एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन हमेशा दमकती और स्वस्थ दिखे, तो आज से ही इस खास उबटन को अपनी सुबह की स्किन केयर रूटीन में शामिल करें। 

 सामान्य रसोई सामग्री से तैयार करें ये असरदार उबटन

इस उबटन को तैयार करने के लिए किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं। यह पूरी तरह घरेलू है और आपकी रसोई में मौजूद चीज़ों से ही बन जाएगा, जो न सिर्फ चेहरे की गंदगी हटाएगा, बल्कि दाग-धब्बे, टैनिंग और बेजान त्वचा की समस्या भी दूर करेगा। आइए जानते है उन घरेलू सामग्री के बारे में। 

उबटन बनाने की सामग्री:

1 चम्मच बेसन

1/2 चम्मच हल्दी

1 चम्मच दही या कच्चा दूध

1/2 चम्मच शहद (ड्राय स्किन वालों के लिए)

गुलाब जल – आवश्यकता अनुसार

बनाने और लगाने का तरीका:

इन सभी सामग्रियों को एक कटोरी में अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक सूखने दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें।

उबटन के नियमित इस्तेमाल से मिलेंगे ये फायदे

बेसन: त्वचा की गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन हटाता है

हल्दी: बैक्टीरिया को दूर कर पिंपल्स और दाग-धब्बे कम करती है

दही: स्किन को मॉइस्चराइज करता है और नैचुरल ग्लो लाता है

शहद: स्किन को मुलायम बनाता है और नमी प्रदान करता है

गुलाब जल: ठंडक और टोनिंग का काम करता है

आयुर्वेद विशेषज्ञों की राय

आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार, प्राकृतिक चीजों से तैयार उबटन लंबे समय तक त्वचा की खूबसूरती बनाए रखने में मदद करता है। यह किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं करता, लेकिन अगर आपकी स्किन ज्यादा संवेदनशील है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

कब और कितनी बार करें इस्तेमाल?

इस उबटन का उपयोग सप्ताह में 3 से 4 बार, विशेषकर सुबह के समय करें। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर कुछ ही हफ्तों में चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा।अगर आप प्राकृतिक निखार और दमकती त्वचा चाहते हैं, तो महंगे प्रोडक्ट्स पर निर्भर रहने की बजाय घर पर बना ये उबटन आज़माएं। खूबसूरती अब आपके किचन से ही शुरू होती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...