back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: मानसून में कर रही हैं ट्रैवल प्लानिंग, तो बैग में रख लीजिए ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स

अक्सर सफर के दौरान प्रदूषण धूप और धूल मिट्टी की वजह से त्वचा डल पड़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सफर के दौरान कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट्स बैग में कैरी कर लें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्सर सफर के दौरान प्रदूषण धूप और धूल मिट्टी की वजह से त्वचा डल पड़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप सफर के दौरान कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट्स बैग में कैरी कर लें। आप जब चाहे जहां चाहे इन स्किन केयर प्रोडक्ट से अपनी त्वचा को नीट एंड क्लीन कर सकती हैं। बदलते मौसम में सफर करने की वजह से त्वचा की रंगत भी कम हो जाती है। ट्रैवलिंग के दौरान महिलाओं को अपने पैकिंग में कौन-कौन से स्किन केयर प्रोडक्ट्स बैग में रखना चाहिए इसके बारे में बताया जाएगा।

फेसवॉश

मानसून के समय में चेहरे को साफ-सुथरा रखने के लिए ट्रैवलिंग के दौरान आपको क्लींजर और फेस वॉश जरूर रख लेना चाहिए। यह एक ऐसी चीज है जिसे आप सफर में कहीं भी और कभी भी इस्तेमाल करके रिफ्रेश हो सकती हैं। ट्रैवलिंग के दौरान अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा तेल या फिर धूल, मिट्टी जम गई है तो फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं।

सनस्क्रीन

मौसम चाहे कैसा भी हो आपको अपने सफ़र के दौरान बैग में सनस्क्रीन जरूर रख लेना चाहिए। यह आपको बरसात में भी यूवी किरणों से बचा कर रखती है। सनस्क्रीन के कई सारे टाइप होते हैं आपको जेल बेस्ड सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।

मॉइश्चराइजर

त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइश्चराइजर की बहुत जरूरत होती है इससे चेहरा चिपचिपा नहीं लगता है और ग्लोइंग बन जाता है। अगर आप ट्रैवल पर जा रही हैं, तो इस दौरान अपने बैग में मॉइश्चराइजर को शामिल कर लीजिए।

टोनर

अगर आप ट्रैवलिंग कर रही हैं, तो इस दौरान आपको अपने बैग में टोनर रख लेना चाहिए। सफर के दौरान ये बहुत काम की चीज है इसे आप तरोताजा महसूस करती हैं। टोनर एक ऐसी चीज है जो ज्यादातर महिलाएं अपनी स्किन केयर के लिए इस्तेमाल करती हैं।

अन्य खबरों के लिए पढ़ें-  https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट बैलेंस जब न ठंड कंपकंपाती है, न गर्मी सताती है। हल्की धूप, साफ आसमान, कम...
spot_img

Latest Stories

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵