नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आपको अपनी स्किन केयर के लिए किसी भी केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए यह त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप जिद्दी टैनिंग को जड़ से खत्म करना चाहती हैं, तो इसके लिए घरेलू तरीका एकदम परफेक्ट है। चेहरे के कुछ हिस्सों पर धब्बे जैसा नजर आता है जो जिद्दी टैनिंग होता है इससे छुटकारा पाने के लिए आपको चावल और बेसन का इस्तेमाल करना चाहिए।
पैक बनाने सामग्री
- दो बड़ा चम्मच बेसन
- दो बड़ा चम्मच चावल का आटा
- एक बड़ी चम्मच दही
- एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
- शहर
- एक चुटकी हल्दी पाउडर
ऐसे बनाएं फेस पैक
फेस पैक बनाने के लिए आपको बेसन और चावल के आटे को एक साथ मिला लेना है। अब इसमें नींबू का रस, दही, शहद, हल्दी पाउडर मिला देना है। इन सभी चीजों में कई पोषक तत्व होते हैं जो चेहरे को फायदा पहुंचाते हैं। नींबू का रस ब्लीचिंग का काम करता है वहीं शहद मॉइश्चराइजर का काम करता है। यह सारी चीजें चेहरे को दाग धब्बों से दूर रखती है। इस इंग्रेडिएंट्स बनाने पर चेहरे पर किसी तरह का साइड इफेक्ट्स नही होते है। नेचुरल तरीके से स्किन केयर किया जा सकता है।
इस्तेमाल करने का तरीका
जब यह सारी सामग्री मिलने के बाद एक चिकनी पेस्ट तैयार हो जाती है, तो इसे टैनिंग वाली त्वचा पर नरम हाथों से लगाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 से 25 मिनट तक के लिए लगा रहने दीजिए। जब यह सुख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर करना बिल्कुल ना भूलें। अब आपको हफ्ते में दो से तीन बार इस पैक का इस्तेमाल करना है। लंबे समय तक आपका चेहरा मुलायम और ग्लोइंग बना रहता है। यह स्किन केयर कौन सा तरीका है जो बेहद आसान भी है और किसी भी प्रोडक्ट पर खर्चा भी करना पड़ता।





