नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। नेचुरल इनग्रेडिएंट्स चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं इससे स्किन प्रॉब्लम्स नहीं होती है। अगर आपके चेहरे पर किसी तरह की एलर्जी या साइड इफेक्ट्स है, तो आप बाजार के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। फेस पैक की बात करें तो आजकल मार्केट में हर्बल फेस पैक मौजूद है जो स्किन को नुकसान पहुंचाती है। अगर आपको फेस पैक अप्लाई करना है, तो आप घर पर ही कुछ गलतियों को बिना किए चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। फेस पैक आपके चेहरे से पिंपल्स, टैनिंग, रूखापन, ऑइली स्किन जैसी समस्याओं को दूर कर देता है। फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करते समय खास बातों को भी ध्यान रखें।
टाइमिंग
चेहरे पर फेस पैक लगाते समय आपको टाइमिंग का खास ध्यान रखना है। कई महिलाएं फेस पैक लगाने के बाद दूसरे कामों में लग जाती है जिसकी वजह से समय का ध्यान नहीं रहता है। इस तरह से त्वचा खींची खींची सी लगती है। जब आपका फेस पैक सुख जाए तो आपको 10 से 15 मिनट बाद चेहरा धो लेना चाहिए।
स्किन टाइप
आपको अपने स्क्रीन टाइप के हिसाब से फेस पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। महिलाएं यह गलती करती है कि ड्राई स्किन ऑयली स्किन को ध्यान में ना रखते हुए कोई भी फेस पैक लगा लेती हैं। ऐसा करना आपके चेहरे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
बात करना
जब आप अपने चेहरे पर फेस पैक अप्लाई करती हैं और यह सुख जाता है तो कसावट महसूस होने लगती है। फेस पैक लगाने के बाद ज्यादा बात करना या हंसना अवॉइड करना चाहिए। इस तरह से चेहरे पर खिंचाव पड़ता है और चेहरे को नुकसान हो सकता है।
रोजाना फेसपैक लगाना
आपको फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक से दो बार ही करना चाहिए। अगर आप रोज-रोज फेस पैक का इस्तेमाल करती है तो इससे आपको नुकसान हो सकता है। रोजाना फेस पैक लगाना फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
मॉइश्चराइजर ना लगाना
फेस पैक लगाने के बाद आपको फेस वॉश करना होता है इसके बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल भी बहुत जरूरी होता है। फेस पैक अप्लाई करने के बाद अगर आप मॉइश्चराइजर इस्तेमाल नहीं करते तो आपकी त्वचा ड्राई नजर आती है। आपको अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए।
पैच टेस्ट
नेचुरल इनग्रेडिएंट्स से बना हुआ फेस पैक चेहरे पर अप्लाई करने से पहले भी आपको पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए। इस तरह से साइड इफेक्ट होने की संभावना न के बराबर होती है चेहरे को नुकसान भी नहीं होता। अगर आपकी सेंसेटिव स्किन है तो आपको फेस पैक सोच समझकर अप्लाई करना चाहिए।




