back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Relationship Tips: क्या आपको भी लग रहा है ब्रेकअप का डर, तो ऐसे बचाएं अपना रिश्ता

जब रिलेशनशिप में बोरियत आ जाती है तो रिश्ता ब्रेकअप की तरफ बढ़ जाता है। अगर आपको भी ऐसा महसूस हो रहा है की आपका ब्रेकअप होने वाला है, तो ऐसे कई तरीके हैं जिससे आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ज्यादातर रिलेशनशिप में आपने देखा होगा की शुरुआत में सब कुछ सही रहता है, हंसी-खुशी रहती है। शुरुआत में रिश्ता कुछ ऐसा होता है कि लड़का हो या लड़की एक दूसरे की केयर करते हैं लेकिन समय के जीतने के साथ-साथ रिश्ता कमजोर होने लग जाता है। इस तरह से अगर आपको भी ब्रेकअप होने पर डर सता रहा है, तो कई ऐसी बेहतरीन तरीके हैं, जिनसे आप अपने रिश्ते को बचाकर नई शुरुआत कर सकते हैं। रिश्ता चाहे कोई भी हो, वह अचानक से नहीं टूटता है, बल्कि इसके कई लक्षण देखने को मिलते हैं यदि कपल्स इन लक्षण की पहचान कर ले तो वह अपने रिश्ते को बचा सकते हैं।

गलत फहमियां दूर करें

रिलेशनशिप में दूरियां बढ़ाना गलतफहमियों के कारण होता है ऐसे में यदि कपल्स समय रहते उलझी हुई बातों को सुलझा ले तो आपका रिश्ता बच सकता है। रिश्ता टूटने से पहले छोटी-मोटी गलत फहमियां होने लगती है इसके लिए जरूरी है कि आपका अपने पार्टनर के साथ कन्वर्सेशन ब्रेक नहीं होना चाहिए। आप जितना खुल कर बातें करेंगे आपका रिश्ता उतना ही सुलझेगा।

दखलंदाजी

रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर के लिए पर्सनल स्पेस जरूरी है ऐसे में आपको एक दूसरे की लाइफ में ज्यादा दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो ब्रेकअप होने का यह लक्षण साफ नजर आ जाता है। अगर आप अपने पार्टनर के किसी भी काम में बाधा बनते हैं, तो इस तरह से आपका रिश्ता टूट जाएगा इसीलिए इस बात को समझकर अपना रिश्ता बचा लीजिए।

परिस्थितियां

व्यक्ति के जीवन में परिस्थितियों हमेशा बदलती रहती है ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के दुख सुख को नहीं समझेंगे तो यह रिश्ता टूटने का संकेत है। इस तरह से अपने रिश्ते को बचाने के लिए जरूरी है कि आप मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में अपने पार्टनर का साथ दें।

सेल्फिश न हों

किसी भी रिश्ते में अगर आप खुद के बारे में सोचने लग जाते हैं और सेल्फिश हो जाते हैं, तो इस तरह से आपका रिश्ता खराब होता है। रिलेशनशिप में सेलफिशनेस ब्रेकअप होने का संकेत है इसलिए आप अपने पार्टनर को ज्यादा से ज्यादा महत्व दीजिए और अपने रिश्ते को बचा लीजिए।

पार्टनर से जलन

कई बार ऐसा भी होता है की हमारा रिलेशनशिप बढ़िया चल रहा होता है, लेकिन एक समय पर अगर हमारा पार्टनर कोई उपलब्धि हासिल करता है तो हमें ईर्ष्या होने लग जाती है। अगर आपके मन में भी यह भावना आती है तो यह ब्रेकअप का संकेत देती है। ऐसे में जरूरी है की आप अपने पार्टनर के सक्सेस में उन्हें सपोर्ट करें और खुशी जाहिर करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ब्रेकअप के बाद दिशा पाटनी का नया रिलेशनशिप? 5 साल छोटे सिंगर के संग वीडियो वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी, जिनका नाम लंबे समय तक टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा, अब एक बार फिर अपनी पर्सनल...
spot_img

Latest Stories

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵