back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नॉर्थ कोरिया में औरतें नहीं लगा सकती हैं Red Lipstick, ये है कारण

आपको यह जानकर हैरानी होगी की खूबसूरती के लिए जिस रेड लिपस्टिक को पसंद किया जाता है, नॉर्थ कोरिया में इसे लगाने पर सजा का प्रावधान है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने फैशन को लेकर नियम कानून बनाए हैं, यदि जो लोग उनका पालन नहीं करते उन्हें कड़ी सजा भगत ने पड़ती है। किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया में लाल लिपस्टिक पर बैन लगा दिया है।

नॉर्थ कोरिया में क्यों बैन है लाल लिपस्टिक ?

सभी देशों की महिलाओं को रेड कलर की लिपस्टिक लगाने की आजादी है। वहीं, नॉर्थ कोरिया की बात करें तो यहां की महिलाएं रेड लिपस्टिक नहीं लगा सकती। बता दें कि, यहां के शासन की तरफ से फैशन के मामले में अजीबोगरीब नियम बनाए गए हैं। इतना ही नहीं इस लाल लिपस्टिक को बंद करने के पीछे यह वजह है कि यहां का तानाशाह शासक लाल रंग को पूंजीवाद और व्यक्तिवाद से जोड़कर देखता है।

नियम तोड़ने पर है सजा

नॉर्थ कोरिया में फैशन के मामले में बने इस नियम का लोगों को शक्ति से पालन करना है। वही इस नियम को फॉलो करवाने के लिए हर जगह पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। नॉर्थ कोरिया की पुलिस की बात करें तो वह भी लोगों का पर्सनल समान चेक करती है और यदि नियम तोड़ा जाता है तो भारी जुर्माना लगाती है। इतना ही नहीं यहां की महिलाएं रेड डार्क लिपस्टिक की बजाय हल्के लाइट शेड की लिपस्टिक लगाती है।

बालों के लिए भी है नियम

नॉर्थ कोरिया में केवल लिपस्टिक को लेकर ही नहीं बल्कि बालों को लेकर भी नियम बनाए गए हैं। यहां पर महिलाओं को बाल खुले रखने की आज़ादी नहीं है। वहां केवल छोटे बाल वाली लड़कियों को बाल खुले रखने की इजाज़त है। इतना ही नहीं, वहां महिलाएं बालों में रंग नहीं लगा सकती हैं, न ही स्पाइक्स वाला हेयर स्टाइल रख सकती हैं। नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग की तरफ से महिलाओं और पुरुषों के लिए हेयर स्टाइल अप्रूव किए जाते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियंका चतुर्वेदी ने AI और सोशल मीडिया को दी चेतावनी, महिलाओं के खिलाफ अश्लील कंटेंट पर X और Grok पर कार्रवाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद और महिला अधिकारों की कट्टर समर्थक प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ फैलाए...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...