back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीच पर हनीमून का है प्लान? धूप-नमक-उमस से बचने के लिए इन ब्यूटी टिप्स को न करें नजरअंदाज

बीच पर हनीमून प्लान कर रही दुल्हनों के लिए तेज़ धूप, नमकीन पानी और उमस त्वचा व बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए इन बातों का ध्‍यान रखना बेहद जरुरी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शादी के बाद हनीमून हर कपल के लिए यादगार होता है, और अगर डेस्टिनेशन बीच हो, तो रोमांस का तड़का और भी बढ़ जाता है। लेकिन समुद्र की लहरों और ढलती धूप के बीच स्किन और हेयर के लिए खतरे भी छिपे होते हैं। तेज़ धूप, नमकीन पानी और उमस आपके बालों और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ऐसे में ज़रूरत है कुछ आसान और असरदार ब्यूटी टिप्स की, जिनकी मदद से आप बीच वेकेशन को बेफिक्र होकर एन्जॉय कर सकते हैं और अपने लुक को बनाए रख सकते हैं।

 स्किनकेयर टिप्स: त्वचा को धूप और टैनिंग से बचाएं

सनस्क्रीन लगाना न भूलें

समुद्र तट पर निकलने से पहले कम से कम SPF 40 वाला सनस्क्रीन लगाएं। यह आपकी त्वचा को UV किरणों से बचाकर टैनिंग और झाइयों से सुरक्षा देगा।

घर पर बना फेस पैक आज़माएं

1 चम्मच शहद, 2 चम्मच नींबू का रस और चुटकीभर हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाएं। इसे 20-30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर धो लें। यह स्किन को डीप क्लीनिंग और ताजगी देगा।

ठंडे दूध से करें क्लीनिंग

बीच से लौटने के बाद चेहरा ठंडे दूध से साफ करें। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी और टैनिंग भी कम होगी।

 हेयरकेयर टिप्स: बालों को नमकीन पानी से बचाना जरूरी

स्विमिंग कैप पहनें

समुद्र में एंटर करने से पहले स्विमिंग कैप पहन लें। यह आपके बालों को नमक और रेत से होने वाले नुकसान से बचाएगा।

हर्बल शैंपू का इस्तेमाल करें

बाल धोने के लिए केमिकल फ्री हर्बल शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे बाल रहेंगे मुलायम और चमकदार।

 मेकअप टिप्स: बीच लुक के लिए नेचुरल और वॉटरप्रूफ मेकअप अपनाएं

वॉटरप्रूफ मेकअप का करें चुनाव

समुद्र तट की नमी और पानी को देखते हुए हमेशा वॉटरप्रूफ लिपस्टिक, मस्कारा और आईलाइनर ही लगाएं ताकि मेकअप बना रहे।

हल्का और नेचुरल लुक ही बेहतर

भारी मेकअप से बचें। हल्का BB क्रीम, लिप बाम और थोड़ा सा हाइलाइटर आपको एक फ्रेश और नेचुरल ग्लो देगा।

हनीमून पर खूबसूरत दिखना हर नई दुल्हन की ख्वाहिश होती है, लेकिन स्किन और बालों की देखभाल के बिना खूबसूरती फीकी पड़ सकती है। इन आसान और असरदार टिप्स को अपनाकर आप ना सिर्फ अपनी त्वचा और बालों को सुरक्षित रख सकती हैं, बल्कि हनीमून के हर पल को खुलकर एन्जॉय भी कर सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵