नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मॉनसून के आते ही गर्मी से राहत मिलने लगती है जिससे मौसम काफी ठंडा हो जाता है, लेकिन ये बारिश की फुहारें अपने संग ठंडी हवाओं के साथ कई समस्या भी साथ लेकर आता है जिसमें सबसे आम परेशानी है बालों का झड़ना, क्योंकि, बारिश के बौछारों के लगातार पड़ने से हर जगह पानी भर जाता है जिसके कारण नमी और फंगल इंफेक्शन पनपने लगते है जिसका सीधा नुकसान हमारे बालों की जड़ों पर होता है लेकिन अब इससे निजात पाने हम लाए है कुछ खास टिप्स जिसको अपनाने से आपके बाल भी स्वस्थ और शाइनी हो जाऐगे।
मॉनसून में नमी, और लगातार बारिश में भीगने से हमारे बालों की नसों पर बहुत प्रभाव पड़ता है जिसके कारण बाल झड़ने लगते है अगर आपको भी मॉनसून में ऐसी कोई समस्या का सामना करना पड़ता है तो अपनाएं प्याज का तेल, एलोवेरा जेल, मेथी बीज, ग्रीन टी रिंस, नीम पानी और दही-शहद मास्क । मॉनसून में बालों की देखभाल से ही आपके बाल हेल्दी और शाइनी बन जाऐगे।
मॉनसून में बाल झड़ने की समस्या क्यों होती है?
बारिश के मौसम में बढ़ी हुई नमी की वजह से सिर में लगातार चिपचिपहाट भरा पसीना आने लगता है, वही बालों को हवा ना लगने और पसीना ना सूखने से बालों की जड़ों में डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन का रुप लेलेता है जिसके चलते बारिश का एसिडिक पानी नेचुरल ऑयल को छीन लेता है। और बालों की जड़ें कमजोर होकर टूटने लगती हैं।
इस तरह करें मॉनसून में बालों की देखभाल
1.बालों को झड़ने की समस्या से निपटने आपको प्याज या रोजमेरी तेल से मसाज करना चाहिए, इससे बालों की जड़ें मजबूत होती है इसके लिए आप प्याज और रोजमेरी ऑयल का को मिक्स करके एक पावरफुल हेयर टॉनिक बना सकते है इसमें आप चाहें तो, एक चम्मच अरंडी का तेल, एक चम्मच नारियल तेल, और एक चम्मच प्याज का रस मिलाकर हल्का गर्म करके सिर में 10–15 मिनट तक मालिश करें और 1 घंटे बाद धो लें।
2.बालों को झड़ने से रोकने प्राकृतिक एलोवेरा जेल जिसे आप सीधे स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट बाद हल्के शैम्पू से धो ले। ये आपके pH स्तर को संतुलित रखता है।
3.बालों के लिए रामबाण औषधि मेथी जिसका हेयर पैक लगाने से आपके बाल टूटने कम होने लगते है, इसके लिए मेथी को रातभर भिगोकर सुबह इसे पीसकर दही या एलोवेरा जेल में मिक्सकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं फिर धो ले।
4. बालों को झड़ने से बचाने आप ग्रीन टी का यूज कर भी बालों की जड़ों को मजबूत कर सकते है, ग्रीन टी बैग्स को गर्म पानी में डाल इसे ठंडा करें, फिर इसे शैम्पू के बाद लगाएं इससे बालों में शाइनिंग आती है।
5. बालों के लिए लाभकारी नीम का पानी जिसे पत्तों को पानी में उबालें, ठंडा कर हफ्ते में एक बार लगाएं, या इसके तेल से भी बालों में होनेवाले रुसी और फंगल इंफेक्शन खत्म होते है
6. दही और शहद से बना मास्क जिसे 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच जैतून का तेल मिला बालों की जड़ों से सिरे तक लगाएंफिर इसे पानी से धो ले। इससे बालों को प्रोटीन मिलता है ।
7.बालों के लिए सही आहार का ख्याल रखना भी जरुरी, इसके लिए आप प्रोटीन, बायोटिन और जिंक से भरपूर जैसें, अंडे, दाल, पालक, नट्स, और साबुत अनाज को अपने आहार में शामिल करें।
वैसें बारिश में बालों का झड़ना कम हो सकता है अगर सही डाइट और देखभाल की जाऐं तो, इसके लिए आप सही घरेलू उपचार को अपनाएं। जो बालों की खोई चमक वापस लाने में मदद करते हैं।
“





