back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Raksha Bandhan के त्योहार पर बहनों की स्किन होगी शीशे-सी चमकदार, अपनाएं ये स्किन केयर

हर लड़की चाहती है कि इस खास दिन पर उसकी स्किन बेदाग, निखरी और दमकती हुई नजर आए, आज हम आपको बताऐगें स्किन को ग्लोइंग बनाने नेचुरल उपाय ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राखी का त्योहार 2025 बस आने ही वाला है, और इस दिन और हर लड़की चाहती है कि इस खास दिन पर उसकी स्किन बेदाग, निखरी और दमकती हुई नजर आए। जिसके लिए जरुरी नही कि, आप बाजार के महंगे और केमिकल से भरे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करें अगर आप आज से कुछ सिंपल और नेचुरल उपाय अपनाना शुरू करें राखी तक आपकी त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग दिखेगी। आज हम आपको बताएंगे कुछ आसान नेचुरल स्किन केयर टिप्स जो घर पर ही अपनाए जा सकते हैं. बिना किसी साइड इफेक्ट के आप त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं । 

1.स्किन ब्राइटनिंग का नेचुरल तरीका- नींबू का रस इसमें मौजूद विटामिन C त्वचा से डेड स्किन सेल्स हटाने और रंगत निखारने में मदद करता है। 

कैसे लगाएं:

एक ताजा नींबू का रस निकाल चेहरे पर लगाएं और 10–15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट करें सनलाइट में जाने से बचें, जब नींबू का रस स्किन पर लगा हो। 

2.नैचुरल क्लेंजर और ग्लो बूस्टर – कच्चा दूध इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट करता है और उसे सॉफ्ट बनाता है

 

कैसे इस्तेमाल करें:

रुई बॉल को कच्चे दूध में डुबोकर धीरे-धीरे पूरे चेहरे पर लगाएं फिर 10–15 मिनट बाद धो लें। इससे स्किन साफ, फ्रेश और हाइड्रेटेड महसूस होती है। 

3.नेचुरल मॉइस्चराइजर और एंटीबैक्टीरियल एजेंट -शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते है, जो स्किन को कीटाणुओं से बचाते हैं । 

कैसे करें उपयोग:

शहद को चेहरे पर एक पतली लेयर के रुप में लगाएं फिर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो आता है। 

4.स्किन को ठंडक और टोनिंग का काम- खीरा जिसमें नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो रंगत को समान करते हैं ।

कैसे लगाएं:

खीरे को पतले स्लाइस में काट लें, इसें 15–20 मिनट चेहरे पर रखें आराम कर फिर चेहरा धो लें। थकी हुई और टैनिंग वाली त्वचा के लिए बेस्ट उपाय है। 

नेचुरल स्किन केयर क्यों है जरूरी?

मार्केट में मिलने वाले स्किन प्रोडक्ट्स में अक्सर हानिकारक केमिकल्स, प्रिज़र्वेटिव्स होते हैं, जो स्किन एलर्जी, ड्राइनेस या दाग-धब्बों का कारण बन सकते है। इसलिए घर में मौजूद चीज़ें जैसे नींबू, दूध, शहद और खीरा न सिर्फ स्किन फ्रेंडली होते है। इन्हें इस्तेमाल करना चाहिए। इससे लंबे समय तक स्किन सुरक्षित रहती है। इस तरह रक्षाबंधन पर जब आप नई ड्रेस पहनेंगीतो आपकी त्वचा भी उतनी ही फ्रेश और रिफ्रेश लगेंगे। आज से ही इन नेचुरल स्किन केयर रुटीन को अपनाएं और फर्क महसूस करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा की परेशानी भी बढ़ने लगती है। तेज धूप, पसीना और उमस मिलकर स्किन को बेजान,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...