नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन खूबसूरत और चमकदार दिखे, जिसके लिए ना जाने लोग कितने जतन करते है, बल्कि कई बार तो लोग लाखों रुपये भी खर्च कर देते है लेकिन फिर भी वो चमक नही आती आज ऐसे में हम लाए है घर पर ही इन आसान उपायों को अपनाकर आप चेहरे पर शीशे सी चमक पा सकते है, आइए जानते है उन कारगर नुस्खों के बारे में।
बता दे, आप घर में ही तुरंत अपने चेहरे को शीशे सा चमका सकते है, आजकल की भागती-दौड़ती जिंदगी में स्किन की केयर करना काफी मुश्किल हो गया है. ऐसे में यह उपाय आपकी स्किन में जान डाल देंगे। चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए खीरा काफी असरदार माना जाता है. इसके लिए आपको खीरे को पीसकर उसे अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाना है। इससे आपके चेहरे की सूजन तो कम होगी ही, इसके साथ चमक भी आएगी।
पपीते का फेस मास्क बनाएगा सुंदर
चेहरे के लिए पपीते से बेहतर कोई मास्क नहीं, ये स्किन को एक्सफोलिएट करने के साथ चमकदार बनाते हैं। इसके लिए आपको पपीते को मैश करके मास्क की की तरह चेहरे पर लगाना है।
गुलाबजल है बहुत असरदार
चेहरे को चमकाने के लिए कॉटन बॉल पर थोड़ा सा गुलाब जल लेना है और फिर धीरे-धीरे अपने पूरे चेहरे पर इसे लगाना है, इससे स्किन में सुधार तो होगा ही, इसके साथ ही उसमें ताजगी भी भर जाएगी.।
हल्दी से चमकाएं चेहरा
चेहरे को चमकाने के लिए छोटे चम्मच में हल्दी लेकर के उसमें दही मिलाकर पेस्ट बनाना है इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ देना है और फिर हल्के गुनगुने पानी से धुलना है। ऐसा नियमित रूप से करने पर आपके चेहरे की चमक काफी तेज होगी।
ओटमील का स्क्रब लगाएं
चेहरे को चमकदार, शाइनी बनाने के लिए ओटमील भी काफी फायदेमंद माना जाता है, यह एक्सफोलिएटर के रुप में काम करता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाता है। इसके लिए आपको ओटमील को पीसकर उसमें दही मिलाना है फिर चेहरे पर 10 से 15 से 20 मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करनी है। इसके बाद पानी से धुल देना है।
नींबू और शहद लगाएं
चेहरे को चेहरे को शीशे से चमकाने के लिए शहद और नींबू का मास्क भी काफी असरकारक होता है, इसके लिए शहद की कुछ बूंदे नींबू के रस में मिलानी है, फिर इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़कर हल्के गुनगुने पानी से धुल देना है।





