back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब चेहरे के दाग-धब्बों का चुटकियों में होगा इलाज, इस चीज के सिर्फ एक इस्तेमाल से दिखेंगी खूबसूरत

ज्यादातर लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे होते हैं, जिनमें से झाइयां बहुत ही आम हैं जो चेहरे की सुंदरता को कम कर सकती हैं। ऐसे में हम एक बहुत ही कमाल का नुस्खा लेकर आए हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चेहरे पर होने वाली झाइयां हमारे चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती है, ऐसे में चेहरे की सुंदरता को कम कर सकती हैं। ऐसे में कई लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट यूज करने लगते है जिससे स्किन पर कई बार बुरा असर भी पड़ सकता है। फिर ऐसे में झाइयों को कैसे दूर किया जाए? आज इस आर्टिकल में लाएं है पिगमेंटेशन को दूर करने का तरीका वो भी इस नुस्खे से । 

चेहरे पर होने वाली झाइयां हमारे चेहरे की खूबसूरती को कम कर देती है, इसलिए आज हम एक बहुत ही कमाल का नुस्खा लेकर आए हैं। जो 1 हफ्ते तक अपने चेहरे पर लगाने से फेस के दाग-धब्बे कम हो जाएंगे और चेहरा निखर उठेगा। तो फिर आइए जानते हैं पिगमेंटेशन को दूर करने का तरीका।आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है अब इस घरेलू नुस्खें से चेहरे की झाइयां होगी जड़ से खत्म । एक बार के इस्तेमाल के बाद ही आपको असर देखने को मिलेगा। 

चेहरे पर झाइयां होने के कारण

अक्सर बच्चों और बड़ों में पिगमेंटेशन की समस्या देखी जाती है, जिसके कई कारण हो सकते हैं जैसे- सही तरीके से स्किन का ख्याल न रखना, हार्मोन का इंबैलेंस होना, मेलेनिन की कमी और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करना। ऐसे में आपका चेहरे हमारे खिला-खिला और चमकदार नजर आए इसके लिए हम लाएं हैं एक असरदार नुस्खा।

अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

बेसन- 1 चम्मच

शहद- 1 चम्मच

नारियल का तेल- 1 चम्मच

बेकिंग पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच

गुलाब जल- 2 चम्मच​

चूंकि, हर किसी का स्किन टाइप अलग-अलग होता है, इसलिए आपकी त्वचा पर ये नुस्खा सूट न करें, किसी भी नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

ऐसे तैयार करें पिगमेंटेशन दूर करने का नुस्खा

सबसे पहले आप ऊपर बताई गई सामग्रियों को एक जगह पर इकट्ठा कर लें।

अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

अब आप इस तैयार नुस्खे का इस्तेमाल अपने चेहरे पर लगा सकते हैं । 

दस मिनट तक चेहरे पर रखने के बाद फेस वॉश कर लें।

आपका चेहरे की झाइयों के निशान कैसे कम हो गए हैं।

इस नुस्खे का इस्तेमाल आप एक-एक दिन छोड़कर कर सकते हैं। ​

चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से क्या होता है?

बालों पर लगाने के साथ-साथ स्किन के लिए भी नारियल का तेल भी बहुत गुणकारी है इससे झाइयां या फिर एक्जिना इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण उन्हें ठीक करने का काम कर सकते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर नई कोशिकाओं को उभारता हैं और चेहरे पर ग्लो लाने में मदद करते हैं।

पिगमेंटेशन को कम करने के लिए बेसन के फायदे

बेसन का इस्तेमाल चेहरे के कालेपन और झाइयों को दूर करने के किया जाता है, जहां स्किन टोन को मैनेज करने और उसे मॉइस्चराइज करने में हेल्प करता है, इसलिए हमने इस नुस्खे में बेसन का इस्तेमाल किया है ताकि आपके चेहरे से सारे दाग साफ हो जाएं। आप चाहें तो बेसन में हल्दी और कच्चा दूध डालकर भी चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

झाइयों से छुटकारा पाना अब आसान, हफ्ते में तीन दिन ये चीज लगाएं और पाएं दमकती स्किन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव और हार्मोनल बदलावों का असर सीधे हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...