back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips : चेहरा चमकाने के लिए जरूरी नहीं पार्लर जाना, इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं

चेहरे का चमकाने के लिए जरूरी नहीं कि व्‍यूटी पार्लर की जाया जाए। इसके लिए कुछ घरेलू नुस्‍खे भी हैं। जो आपकी त्‍वचा को इंस्‍टेंट ग्‍लो करेंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गर्मी के मौसम सें घर से बाहर निकलना थोड़ा मुश्किल होता है और महिलाएं धूप में ब्‍यूटीपार्लर के चक्‍कर भी नहीं लगाना चाहतीं। ऐसे में इस खबर में आपके चेहरे का चमकाने के लिए कुछ घरेलू नुस्‍खे बताने जा रहे हैं जो आपकी त्‍वचा को इंस्‍टेंट ग्‍लो करेंगे। इन नुस्‍खों में घर में यूज होने वाली चीजों का उपयोग किया जाता है इसलिए आपकी स्किन को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता।  

कुछ महिलाएं चेहरा चमकाने के लिए मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्‍तेमाल भी करती हैं जो त्वचा को कई दूसरे तरह से नुकसान पहुंचाता है, ऐसे में इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप अपनी सारी स्किन प्रॉब्लम्स दूर कर सकती हैं। चेहरे की रौनक अच्‍छी हेल्थ की पहचान है, ऐसे में इसे मेनटेन करना जरूरी है। चेहरे की चमक को बढ़ाने और बनाए रखने में अच्छा खानपान, नियमित एक्सरसाइज के साथ स्किन केयर रूटीन फाॅलो करना भी जरूरी है। 

चेहरे के दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर

चेहरे के दाग-धब्‍बे हटाने के लिए कॉफी में 1 चम्मच बेसन, चुटकीभर हल्दी, शहद और दही मिलाएं। इसके बाद इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें फ‍िर इसके बाद चेहरे को धो लें। 

ऐसे आएगा चेहरे पर निखार

एक चम्मच बेसन, गुलाबजल, चंदन पाउडर, थोड़ा कच्चा दूध और थोड़ा तेल का मिश्रण बनाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे हाथों से रगड़ें और फ‍िर साफ पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार बढ़ जाएगा। 

दमका-दमका दिखेगा चेहरा 

खीरे का जूस और एलोवेरा का जूस बराबर मात्रा में लेकर मिक्स कर लें और चेहरे पर लगा लें। हल्का सा सूख जाने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

मिल जाएगा इंस्टेंट ग्लो

2 चम्मच शहद में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं, इसे चेहरे, गर्दन और बांहों पर अच्‍छे से लगा लें। इसके अलावा टमाटर का जूस भी त्वचा के रोमछिद्रों में जमे मैल को साफ कर उन्हें खोल देता है। वैसे यह स्किन को एजिंग से भी बचाता है।

एलर्जी से स्किन को ऐसे बचाएं

फिटकरी त्वचा की देखभाल के लिए बेहतरीन उपाय है। नहाने के पानी में 5 मिनट तक फिटकरी डालकर छोड़ दें और इस पानी से नहा लें। इसके अलावा नहाने के लिए कभी-कभी पानी में नीम की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑयली स्किन के लिए कटे हुए टमाटर से चेहरे की मालिश कर सकती हैं।

ऐसे साफ कर लें चेहरा

दो चम्मच दूध, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस आपस में मिक्स करें। चेहरे पर इसे 10 से 15 मिनट लगाकर रखें। सूखने के बाद धो लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵