नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । अगर आप चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहती हैं और हर बार पार्लर जाकर फेशियल कराने से बचना चाहती हैं, तो घरेलू नुस्खों को एक बार जरूर आजमाकर देखें। ये न सिर्फ आसान होते हैं बल्कि इनके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होते और पैसे भी फिजूल खर्च नहीं होते।
दरअसल, बदलते मौसम, धूप, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और लगातार मेकअप के इस्तेमाल से चेहरे की नैचुरल चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में मेकअप से इसे ढकने की बजाय बेहतर यही है कि आप घर पर मौजूद कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल शुरू करें, जो धीरे-धीरे आपके चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने में मदद करेंगी। आइये हम यहां आपको ऐसे ही कुछ नेचुरल चीजों के बारे में बताएंगे।
एलोवेरा
चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए आपको पार्लर जाकर महंगे फेशियल कराने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू और प्राकृतिक चीजें ऐसी हैं, जिन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर चेहरे पर खुद-ब-खुद निखार आने लगता है। सबसे पहले बात करें एलोवेरा की, तो यह चेहरे को हाइड्रेट करने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी हल्का करने में मदद करता है। एलोवेरा जेल को सीधा चेहरे पर लगाया जा सकता है, जिससे त्वचा साफ और फ्रेश दिखने लगती है।
कच्चा दूध
चेहरे पर कच्चा दूध लगाना भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाने में मदद करता है और त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है। आप कच्चे दूध को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धोकर हल्का मॉइश्चराइज़र लगा लें।
गुलाब जल
वहीं गुलाब जल भी एक बेहतरीन नैचुरल टोनर है जो चेहरे पर ताजगी और चमक लाने में मदद करता है। इसे आप किसी भी समय कॉटन पैड या फेस मिस्ट की तरह स्प्रे करके इस्तेमाल कर सकती हैं। गुलाब जल स्किन को सॉफ्ट बनाता है और डलनेस कम करता है।
ग्रीन टी और शहद
अगर आप एक नैचुरल फेस मास्क लगाना चाहती हैं तो ग्रीन टी और शहद का कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई करें। इसके लिए एक चम्मच ग्रीन टी में एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा में कसाव आता है और चेहरे पर नेचुरल चमक दिखाई देने लगती है।
Disclaimer : इस लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। किसी भी प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या या उपचार शुरू करने से पहले विशेषज्ञ या त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।




