back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यू ईयर पार्टी में ट्राई करें इस तरह का मेकअप, दिखेंगी सबसे अलग और स्टाइलिश

न्यू ईयर पार्टी के लिए किस तरह का मेकअप स्टाइलिश लगेगा इसके बारे में जान लीजिए। इस तरह से आपको सबसे यूनिक लुक मिलेगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। न्यू ईयर के टाइम पर सबके अलग-अलग प्लान होते हैं, अगर आप भी किसी पार्टी को ज्वाइन कर रही हैं, तो इस दौरान सिंपल और स्टाइलिश मेकअप लुक ट्राई करें। न्यू ईयर पार्टी में आपको किस तरह का मेकअप लुक लेना है स्टेप बाय स्टेप देख सकती हैं।

बेस मेकअप

मेकअप करने से पहले जरूरी होता है कि आप अच्छा सा बेस तैयार करें। इसके लिए चेहरे को साफ करके मॉइश्चराइजर लगाएं। इस तरह से मेकअप लंबे समय तक चेहरे पर रहता है। अब आपको प्राइमर लगाना है इसके बाद स्किन टोन का फाउंडेशन भी लगाएं। अब कंसीलर की मदद से दाग धब्बे हटा दीजिए।

आंखों का मेकअप

न्यू ईयर पार्टी आई लुक ब्लैक या सिल्वर स्मोकी होना चाहिए। अब गोल्ड, सिल्वर या शिमरी आईशैडो लगाएं। अब आई लाइनर कैट आई या विंग्ड आई लगाएं। अब मेकअप को कंप्लीट करने के लिए मस्कारा इस्तेमाल करें। 

हाइलाइटर और कंटूरिंग

मेकअप को कंप्लीट करने के लिए हाइलाइटर और कंटूरिंग जरूरी है। इस तरह से आपका चेहरा शार्प नजर आता है। 

लिपस्टिक लुक

न्यू ईयर पार्टी में बोल्ड स्टाइलिश लुक के लिए आप रेड, बरगंडी या प्लम कलर की लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको अपने आई मेकअप के हिसाब से लिपस्टिक का कलर इस्तेमाल करना चाहिए। लिपस्टिक से ही पूरा मेकअप कंप्लीट लगता है।

ब्लश

चेहरे को खूबसूरत लुक देने के लिए आखिर में ब्लश बहुत जरूरी होता है। पीच या फिर पिंक शेड का ब्लश चेहरे को कंप्लीट मेकअप लुक देता है। ब्लश का ज्यादा इस्तेमाल करने से लुक खराब भी हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Beauty Tips: बदलते मौसम में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं देसी नुस्खे, पाएं नैचुरल ग्लो

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दी की विदाई और गर्मी की दस्तक के साथ ही त्वचा की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। मौसम में बदलाव के कारण...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...