back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Skin Care: बारिश में चेहरा पिंपल्स और दाग-धब्बों से हो रहा खराब, तो इन पांच बातों का रखे ख्‍याल

जून का महीना चल रहा है, ऐसे में बारिश ने कई जगहों पर मौसम काफी खुशनुमा कर दिया है,वैसे तो ये मौसम काफी अच्छा होता है, लेकिन इस दौरान त्वचा काफी डैमेज हो जाती है। ऐसे में स्किन का कैसे रखें ध्‍यान।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जून के महीने के दस्तक देते ही मॉनसून भी अपनी बौछार करने लगता है, जहां कई जगहों पर बारिश ने दस्तक दे दी है, तो वही कई जगहों पर कुछ ही दिनों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में बारिश ने कई जगहों पर मौसम काफी खुशनुमा कर दिया है। लेकिन वहीं कई जगहों पर तो बारिश की वजह से जलभराव हो गया है, जिस कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है वैसे तो ये मौसम बहुत अच्छा होता है लेकिन इस मौसम में स्किन संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसे ठीक करने के लिए आप कुछ टिप्स पर जरुर दे ध्‍यान जिससे मानसून में आपका चेहरा भी खिला-खिला रहे। 

आइए जानते है वो टिप्स 

कई जगहों पर बारिश ने दस्तक दे दी है, तो कई जगहों पर कुछ ही दिनों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। लेकिन ऐसे में हमें अपनी स्किन का ध्यान खासतौर पर रखना शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि उमस गर्मी और नमी से हमारे स्किन बहुत प्रभावित होती है और नतीजा ये होता है कि, स्किन पिंपल्स और दाग-धब्बों से भर जाता है ऐसे में स्किन का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यदि आप भी अपने चेहरे की चमक को खोना नहीं चाहते तो बारिश के मौसम में अपनी त्वचा केयर करने के लिए कुछ टिप्स का रखें ध्‍यान । आइए जानते है वो टिप्स 

त्वचा को रखें साफ

मॉनसून में स्किन को साफ रखना बेहद जरूरी होता है, इसकी वजह से फंगल इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है, इस मौसम में त्वचा पर गंदगी काफी चिपकती है, इसलिए शाम को सोने से पहले भी एक बार नहा लें और अपने चेहरे को माइल्ड क्लींजर की मदद से अच्छे से साफ करें। 

मॉइश्चराइजर है जरूरी

बारिश के मौसम में हल्के और जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी स्किन हाइड्रेट रहे। ऐसा न करने पर त्वचा की नमी खोने लगती है और च्वचा काफी चिपचिपी हो जाती है। 

सनस्क्रीन को तो बिल्कुल न भूलें

बारिश के मौसम में भले ही धूप हो या ना हो लेकिन सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरुर करे इससे बारिश के मौसम में भी धूप की किरणें आपको नुकसान न पहुंचा सकेगी। और स्किन फ्लोलेस बनी रहेगी। 

हफ्ते में दो बार स्क्रब

बारिश का मौसम वैसे तो डीप क्लीनिंग मांगता है फिर आप स्किन की करो या बॉडी लेकिन इस मौसम में हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रब करना बेहद जरूरी होता है इससे चेहरे पर मुंहासों जैसी दिक्कते नही बढ़ सकती हैं। 

हफ्ते में एक बार फेस पैक लगाएं

बारिश में स्किन को दमकाने हफ्ते में कम से कम एक बार अपनी स्किन टाइप के हिसाब से फेस पैक लगाए। लेकिन आपके स्किन टाइप से ही हो, वरना इसका असर आपके चेहरे पर नहीं दिखेगा और हो सकता है कि इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन भी खराब हो इसलिए इसका खास ख्याल रखें। 

Advertisementspot_img

Also Read:

चेहरे की खोई चमक लौटाएंगी ये 2 नेचुरल चीजें, स्किन बनेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग,जाने स्किन केयर टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दियों का मौसम त्वचा के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होता। ठंडी और शुष्क हवाएं चेहरे की नमी को धीरे-धीरे...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...