नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मानसून के समय में बालों को एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है। जिस तरह से त्वचा पर चिपचिपापन होता है वैसे ही बालों के झड़ने की परेशानी शुरू हो जाती है। बरसात के मौसम में महिलाएं अपनी त्वचा का तो ध्यान रखती हैं, लेकिन बालों का ध्यान नहीं रखती। बरसात के मौसम में आपको कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए जिसकी वजह से बाल ना झड़े उसके बारे में बताया गया है।
गीले बाल
बरसात के मौसम में गीले बालों को सूखने के लिए खुला मत छोड़िए नहीं तो यह आपस में उलझ जाते हैं और टूटने लगते हैं। गीले बालों को जल्दी से जल्दी सुखाने की कोशिश करें।
तेल
बरसात के मौसम में आपको अपने बालों में ज्यादा तेल नहीं लगना चाहिए। इस तरह से बालों में चिपचिपापन होता है और गंदगी की वजह से बाल टूटने लग जाते हैं। जब आप बालों में तेल लगाती हैं, तो बालों में धूल चिपक जाती है और बाल कमजोर हो जाते हैं।
बालों को साफ करें
बरसात के मौसम में आपको अपने बालों को साफ-सुथरा रखना चाहिए। इस तरह से बाल झड़ते नहीं है। कई बार मानसून में फंगस और बैक्टीरिया इंफेक्शन हो जाता है ऐसे में आपको बाल रोजाना धोना चाहिए।
कंघी करना
आपको गीले बालों में ही कंघी करना है इससे हेयर फॉल की समस्या नहीं होती। अगर आप बालों के सूख जाने पर कंघी करते हैं तो बाल टूटने लग जाते हैं।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/




