back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care: तुलसी के साथ इन चीजों को मिक्स कर बनाये फेसपैक, कई बेहतरीन फायदे होंगे

Skin Care: त्वचा की देखभाल करने के लिए आपको रोजाना स्किन टाइप के हिसाब से चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उनमें से तुलसी बहुत फायदेमंद है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: चेहरे की त्वचा को बेजान होने से बचाने के लिए वैसे तो मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स आपको आसानी से मिल जाएंगे लेकिन इन प्रोडक्टों में मौजूद केमिकल आपकी त्वचा के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकते हैं।  हेल्दी स्किन पाने के लिए आप तुलसी से बने फेस का इस्तेमाल कर सकते हैं।  तुलसी जो कि आम घरों में आसानी से मिल जाती है  आप इसका इस्तेमाल अन्य चीजों में जरूर करते होंगे लेकिन तुलसी के औषधि गुण जानकर आप हैरान रह जाएंगे   तुलसी आपके चेहरे को इतना चमकदार और ग्लो कर देगी कि आप देखते रह जाएंगे। आप तुलसी में इन चीजों को मिलाकर फेस पैक बनाकर इसे चेहरे पर लगा सकते है। जिससे आप एक अलग खूबसूरती पाएंगे।

तुलसी और बेसन 

तुलसी और बेसन बहुत ही अच्छा मिश्रण माना गया है।  चेहरे से दाग धब्बे झुर्रियां और टैनिंग को दूर करने के लिए तुलसी के इस फेस पैक में बनाने के लिए आपको बेसन तुलसी और शहद की जरूरत होगी।  बेसन स्किन को ऑयली बनाने और शीबन को कंट्रोल करता है। वहीं  शहद के एंटी बैक्टीरियल गुण और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं।  इस पैक को बनाने के लिए एक कप तुलसी के ताजा पत्ते लेकर पीस लें।  और महीन पेस्ट बना लें।  इसमें दो चम्मच बेसन डालें  और एक चम्मच शहद मिलाएं। जरूरत के अनुसार आप पानी  भी मिला सकते हैं।  आप इस फेस  पैक  चेहरे पर लगाने के  10 से 15 मिनट के बाद धो लें । आपका चेहरा कुछ ही दिनों में खिल उठेगा।  

तुलसी और नीम

ऑयली स्किन , फटने वाली स्किन और पिंपल को दूर करने के लिए तुलसी और नीम का यह फेस पैक लगाने से   ये समस्याएं दूर हो जाती हैं।  इस फेस पैक को बनाने के लिए तुलसी और नीम के पत्तों को धोकर पीस लें।  इनका स्मूथ पेस्ट बनाने के बाद कुछ बूंद लॉन्ग के तेल की डालें।  इस पेस्ट को चेहरे पर तकरीबन 20 से 25 मिनट तक लगाए रखने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा एक सप्ताह तक करें। 

तुलसी  और दूध

जैसे कि आप जानते हैं कि दूध चेहरे को ग्लो करने और खूबसूरत बनाने के लिए उत्तम माना गया है।  अगर इसी दूध में तुलसी जी का मिश्रण मिला दे तो  सोने पर सुहागा जैसा होगा।  स्कीन से टैनिंग और गंदगी दूर करने के लिए तुलसी और दूध से बनने वाले इस फेस पैक को लगाया जा सकता है। यह  फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच ओट्स लेकर पीस लें।  इसमें एक कप ताजा तुलसी के पत्ते पीस मिलाकर दें। अब इसमें एक चम्मच दूध मिला दें।  पेस्ट बन जाने के बाद आप इसे चेहरे पर लगाएं।  और करीब 15 मिनट बाद पानी से धुल लें। आपकी स्किन सुन्दर और मुलायम हो जायेगी। 

तुलसी और एलोवेरा

तुलसी और एलोवेरा दोनों ही  स्वास्थ के लिए उत्तम माने गए है। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले तुलसी की पत्तियों को मिक्सर में डालकर पीस लेना होगा उसके बाद थोड़ा सा एलोवेरा पल्प डालें। इसे अच्छे से मिलाने के बाद अपने चेहरे पर लगा लें।  और इसे 15 मिनट तक लगाए रखनें बाद इसे साफ पानी से धो लें। आप कुछ दिनों में देखेंगे आपका चेहरा खिल उठेगा। और सारे दाग धब्बे खत्म हो जाएंगे।

Health: तरबूज का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद,फाइबर,पोटैशियम से लेकर विटामिन तक देता है इतने पोषण (raftaar.in)

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...