back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: गर्मियों में पुरुष ऐसे रखें अपना ख्याल, चेहरा हो जाएगा चमकदार

गर्मियों में महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी तमाम तरीके की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में अक्सर युवक सनबर्न जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। दरअसल गर्मियों में त्वचा ऑयली हो जाती है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी तमाम तरीके की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में अक्सर युवक सनबर्न जैसी समस्या से परेशान रहते हैं। दरअसल गर्मियों में त्वचा ऑयली हो जाती है। इसके साथ ही फेस पर धूल और गंदगी तेजी से जमा होती है और रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, जो बाद में मुंहासे का रूप ले लेते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए अपना सकते हैं कुछ उपाय।

क्लींजर का करें इस्तेमाल

सबसे पहले क्लींजर से अपने चेहरे से गंदगी हटाएं। अपने चेहरे से धूल, गंदगी, अशुद्धियों और बैक्टीरिया को हटाने के लिए दिन में दो बार क्लींजर का इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।

मॉइस्चराइजर लगाएं

त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे नमी बनी रहेगी।

दिन में दो बार स्नान करें

गर्मियों में त्वचा की सफाई के लिए दिन में दो बार नहाएं। इस तरह आप तरोताजा और सक्रिय रहते हैं। यह शरीर में सेरोटोनिन के स्तर को भी बनाए रखता है। इससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा।

आर्मपिट करें साफ

नहाते समय न केवल शरीर बल्कि आर्मपिट को भी साफ करें। इसमें जलन और खुजली हो सकती है। इसलिए ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से बचें।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भीड़ से दूर जन्नत का एहसास, मनाली की Hidden Lake में दिखता है प्रकृति का असली जादू

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवा और चारों तरफ सफेदी की चादर… यही तो मनाली की असली...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵