back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: मेकअप को बनाएं नेचुरल लुकिंग, इन टिप्‍स की मदद से करें त्वचा की देखभाल

मेकअप से पहले त्‍वचा को इसके लिए तैयार करना बेहद जरूरी है। ताकि मेकअप करने के बाद आपकी त्‍वचा में निखार आए और वह नेचुरल और ग्लोइंग नजर आए।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आजकल हर कोई चाहता है कि वह सुंदर और आकर्षक दिखे। इसके लिए खासकर महिलाएं अपनी त्‍वचा को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल करती है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि मेकअप करने से पहले जरूरी है कि आपकी त्वचा इसके लिए अच्छी तरह से तैयार हो। ताकि मेकअप करने के बाद आपकी त्‍वचा में निखार आए और वह मेकअप नेचुरल और ग्लोइंग नजर आए। मेकअप करने से पहले अगर आप अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रखेंगे, तो न सिर्फ मेकअप की फिनिश बेहतर होगी, बल्कि आपकी त्वचा भी हमेशा निखरी रहेगी। इसलिए आज हम यहां कुछ ऐसे ही टिप्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें

मेकअप से पहले हमेशा चेहरे को अच्छे से धोकर साफ करें। यह जरूरी है क्योंकि एक साफ त्वचा पर ही मेकअप का सही असर होता है। आप चेहरे को किसी हल्के फेशियल क्लिंजर से धो सकती हैं, जिससे त्वचा की गंदगी और ऑयल निकल जाए और पोर्स भी खुल जाएं।

टोनर और हाइड्रेट

चेहरे को साफ करने के बाद एक अच्छे टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर त्वचा को ताजगी देने के साथ-साथ पोर्स को टाइट करता है। यह आपकी त्वचा को तैयार करता है ताकि मेकअप अधिक समय तक बने रहे और त्वचा पर कोई तैलीय प्रभाव न पड़े। मेकअप से पहले त्वचा को अच्छे से हाइड्रेट करना भी बेहद जरूरी है। एक अच्छा मॉइस्चराइजर आपकी त्वचा को नमी देता है और उसे मुलायम बनाता है, जिससे मेकअप की फिनिश और भी बेहतर होती है। हाइड्रेटेड त्वचा पर मेकअप ज्यादा स्मूद लगता है और लंबे समय तक रहता है।

नेचुरल निखार के लिए करें फेस मसाज

चेहरे पर नेचुरल निखार लाने के लिए फेस मसाज एक प्रभावी तरीका है। यह न केवल चेहरे की मसल्स को रिलैक्स करता है, बल्कि त्वचा में मौजूद नेचुरल ग्लो को भी बाहर लाता है। आप इसके लिए मार्केट में उपलब्ध गुआ शा या फेस रोलर्स जैसी फेस मसाजिंग टूल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रहे कि मसाज करते समय हल्के हाथों का प्रेशर लगाएं, ताकि आपकी त्वचा पर कोई अतिरिक्त दबाव न पड़े।

बर्फ करेगा चेहरे की मसल्स को रिलैक्स 

मेकअप करने से पहले चेहरे की मसल्स को रिलैक्स करने और ठंडक पहुँचाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करें। बर्फ से आइसिंग करने से न केवल चेहरे की सूजन कम होती है, बल्कि यह पोर्स के साइज को भी मिनीमाइज करता है, जिससे मेकअप नैचुरली ग्लो करता है। खासकर यदि आपके चेहरे पर सूजन रहती है या पोर्स बड़े दिखते हैं, तो यह एक बेहतरीन तरीका है।

चेहरे पर निखार लाने लाएंगे फेस पैक 

चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने से छिपा हुआ निखार बाहर आ जाता है। मेकअप से कुछ समय पहले आप फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके चेहरे से टैनिंग को हटाने में मदद करेगा और त्वचा को टाइट भी बनाएगा। इसके अलावा स्किन को साफ करने के बाद मेकअप लगाने पर आपको चेहरे पर ग्लो दिखेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिसमस पार्टी में बिना मेकअप भी दिखेगा फेस ग्लोइंग, फॉलो करें ये 5 असरदार स्किन केयर टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही ऑफिस पार्टियों का दौर शुरू हो जाता है। इस खास मौके पर हर कोई चाहता...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Allu Arjun के जन्मदिन पर रिलीज हुआ उनकी फिल्म Raaka का पोस्टर, अलग अवतार में दिखे एक्टर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)...

एक्ट्रेस Zareen Khan की मां का हुआ निधन, लंबे समय से बीमार थीं Parveen Khan

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan)...

UP Election 2027: OP Rajbhar का बड़ा ऐलान, आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027...

200MP कैमरा वाला Samsung Galaxy S24 Ultra हुआ 36 हजार रुपये सस्ता, यहां मिल रही शानदार डील; जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच...

DC vs GT: दिल्ली में रनों की बरसात तय, किसका होगा पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में Delhi Capitals और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵