नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अक्सर लोग निखरी त्वचा पाने के लिए पार्लर जाकर हजारों पैसें खर्च कर देते है, महंगे फेशियल होने के साथ ही कई बार पार्लर अगर अच्छा ना हो स्किन को फायदा होने की जगह पर नुकसान भी हो जाता है, खासकर तब जब ब्यूटीशियन स्क्रब को चेहरे पर कई-कई मिनटों तक घिसती हैं, ऐसे में क्यों ना घर पर ही बिना स्किन को नुकसान पहुचांऐं पार्लर से चार गुना ज्यादा निखरा हुआ चेहरा पाएं। आइएं जानते है, किस तरह घर पर ही फेशियल कर पाएं खूबसूरत निखार।
घर पर फेशियल कैसे करें
क्लिंजिंग
सबसे पहले अपने स्किन को साफ करने आपको क्लिंजिंग करना होगा। इसके लिए एक कटोरी में कच्चा दूध लेकर इसमें गुलाबजल मिला ले फिर इसे रूई की मदद से चेहरे पर लगा ले, इससे स्किन पर जमी गंदगी छूटकर कम होने लगती है। साथ ही चेहरा भी निखरता है। इसको करीब 5 मिनट रखकर चेहरे को पानी से धोकर साफ कर लें।
दूसरा स्टेप- एक्सफोलिएट
स्किन को एक्सफोलिएट करने फेशियल का दूसरा स्टेप है, जिसमें एक कटोरी में कॉफी पाउडर को लेकर इसमें थोड़ा शहद मिला ले, इसके बाद चेहरे पर मलें, और एक से दो मिनट के बाद चेहरा पानी से धोकर साफ कर लें। इस कॉफी को स्क्रब करने से चेहरे में जमी जिद्दी मैल हट जाती है।
तीसरा स्टेप -मसाज
अब तीसरे स्टेप में बारी है त्वचा की मसाज करने की, चेहरे पर हल्के हाथों से कोई भी क्रीम लेकर 10 से 12 मिनट तक चेहरे की मसाज कर सकती हैं, इसे आप आउटवर्ड और अपवर्ड मोशन में चेहरे पर मसाज करें, लेकिन ध्यान रहे कि आपको कभी भी चेहरा नीचे की तरफ खींचते हुए मसाज नही करना है, इससे चेहरा टाइट होने के बजाय ढीला पड़ता है।
चौथा स्टेप – स्टीम
अब बारी है चौथे स्टेप की जिसमें चेहरे की मसाज के बाद गर्म पानी से स्टीम देने की। इसके लिए किसी बर्तन में गर्म पानी निकालें और उससे चेहरे को तौलिए को ढककर भाप ले। कुछ देर भाप लेने के बाद चेहरे को पोंछकर साफ कर लें।
फाइनल स्टेप-फेस मास्क
फाइनल स्टेप में अब आपको चेहरे पर फेस मास्क लगाना है, फिर इसमें आप चाहे कोई मार्केट का पैक मास्क यूज करें या फिर घर पर ही होममेड मास्क तैयार कर लगाएं, इसके लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाकर लगा सकते है या बेसन हल्दी दही, या केले और शहद का मास्क, इसे लगाने के बाद आप करीब 15 से 20 मिनट रखकर चेहरें को साफ पानी से धोकर साफ कर ले, फिर फेस पर नार्मल गुलाबजल या कोई मॉइश्चराइजर लगा ले। इससे आपके चेहरे पर पार्लर से कई गुना बेहतर निखार आने लगता है।




