नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आजकल बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल की वजह से हेयर प्रॉब्लम्स हो जाती है। इन सभी से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है जिनका कोई खास असर नहीं होता। अगर आप भी अपनी हेयर प्रॉब्लम्स को सही करना चाहते हैं तो आपको घरेलू सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए। जिन सब्जियों को आप रोजाना घर में खाती हैं वह आपके बालों के लिए वरदान साबित होती हैं।
प्याज
प्याज एक ऐसी सब्जी है जो खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करती है। हर घर में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको किसी तरह की हेयर प्रॉब्लम्स है तो आप प्याज का लेप बनाकर बालों पर 40 मिनट तक के लिए रख लीजिए। इससे आपको बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। आप चाहे तो हेयर मास्क बनाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
आलू
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है यह आपके बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हेयर प्रॉब्लम्स के लिए आलू का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले एक पीस लेना है। इसके बाद एक चम्मच शहद मिलाकर अंडे का पीला हिस्सा मिक्स कर दीजिए। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दीजिए। इस तरह से आपकी सभी हेयर प्रॉब्लम्स खत्म हो जाएगी।
धनिया
धनिया सब्जी की खुशबू को बढ़ा देता है इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हेयर प्रॉब्लम्स के लिए आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं इससे बालों के सेल्स मजबूत हो जाते हैं। आपको धनिए के पानी को अपने बालों के स्कैल्प पर लगाना है और आधे घंटे बाद बाल को धो लेना है।
लहसुन
प्याज की तरह लहसुन भी बालों की प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है लहसुन में सल्फर की मात्रा होती है जो बालों की लंबाई को भी बढ़ाती है। आपको एक लहसुन की कली लेकर अपने स्कैल्प पर घिसना है जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा।




