Karwa Chauth: आपके लुक में चार चांद लगा देंगे ये हेयर स्टाइलिंग टिप्स, जानें बनाने का तरीका

करवा चौथ के दिन सभी महिलाएं खूबसूरत दिखना चाहती हैं इसके लिए बेस्ट आउटफिट से लेकर हेयर स्टाइल परफेक्ट लुक देने का काम करता है।

1
Karwa Chauth Special Hair Style
Karwa Chauth Special Hair Style

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। इस करवा चौथ अगर आपको अपने लुक में चार चांद लगाना है तो ड्रेस और ज्वेलरी के अलावा हेयर स्टाइल पर भी ध्यान दीजिए। करवा चौथ के लुक को अट्रैक्टिव और स्टाइलिश बनाने के लिए आपको किस तरह का हेयर स्टाइल कैरी करना चाहिए इस बारे में जान लीजिए। करवा चौथ पर सबसे अलग दिखना है और खूबसूरत लगना है तो एथनिक लुक के साथ किस तरह का हेयर स्टाइल करना चाहिए यह बताया जाएगा। 

ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल 

करवा चौथ के मौके पर अगर आप ट्रेडीशनल आउटफिट पहन रही हैं और इसके साथ आपका मेकअप लुक भी ट्रेडिशनल है तो हेयर भी कुछ ऐसा ही होना चाहिए। इसके लिए आपको ट्रेडिशनल क्लासिक गजरा हेयर स्टाइल ट्राई करना चाहिए। त्योहार के मौके पर ज्यादातर महिलाएं लो बन गजरा हेयरस्टाइल बेहद पसंद करती हैं। यह आपको ट्रेडिशनल लुक के साथ एथेनिक टच अप भी देता है। 

ba8e38b29fa39f634b71d121a1a497b3-WhatsApp Image 2024-10-18 at 16.03.20 (1).jpeg

सिंपल हेयर स्टाइल 

अगर आप करवा चौथ के दिन साड़ी पहन रही हैं तो आपको सिंपल हेयर स्टाइल बनाना चाहिए। यह आपके करवा चौथ लुक में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ऐसे में आपको हेयर ओपन रखना है और बालों का पार्टीशन करना है। आप चाहे तो हेयर एक्सेसरीज भी लगा सकती हैं। 

7d3f53081d083e6164cf2a8ac46609eb-WhatsApp Image 2024-10-18 at 16.03.20.jpeg

पोनी हेयर लुक

पोनी हेयरस्टाइल आपको मॉडर्न लुक देता है। करवा चौथ के मौके पर अगर आपको थोड़ा मॉडर्न दिखना है तो इस तरह का हेयर स्टाइल ट्राई कर लीजिए। यह ज्यादातर साड़ी के साथ बनाया जाता है। यह लोग करवा चौथ के मौके पर ट्रेडिशनल और एथेनिक टचअप देता है। 

789743f5aca4ca14312b5fa473eaafd9-WhatsApp Image 2024-10-18 at 16.03.21.jpeg

कर्ली हेयर लुक

करवा चौथ के मौके पर ज्यादातर महिलाओं को कर्ली हेयर लुक भी पसंद आता है आप चाहे तो इसे भी ट्राई कर सकती हैं। ध्यान रहे कि आपको किसी भी हीटिंग टूल का इस्तेमाल नहीं करना है इससे आपके बाल खराब हो सकते हैं। आजकल आप बिना हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कीये भी बालों को कर्ल कर सकती हैं।