back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karwa Chauth Makeup: करवा चौथ पर इस तरह करें श्रृंगार, नहीं हटेगी पति की नजर

करवा चौथ पर पति का सारा ध्यान अपनी तरफ खींचना है तो आपको इस तरह से श्रृंगार जरूर करना चाहिए। ये आपको डिफरेंट लुक देने के साथ-साथ स्टाइलिश भी बनाता है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह सिंगार करके अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस खास मौके पर महिलाएं सजती संवरती है और दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। इस करवा चौथ आपको भी डिफरेंट लुक चाहिए तो आप ट्रेंडी आउटफिट ट्राई करें। लाल रंग सुहाग की निशानी होती है और ज्यादातर महिलाएं इस दिन बिंदी, चूड़ियां, मेकअप हर चीज में रेड टच पसंद करती हैं।

रेड साड़ी 

करवा चौथ के व्रत के लिए तैयार हो रही हैं तो इस दिन आपको रेड कलर की कांजीवरम साड़ी जरूर पहननी चाहिए। जब आप इस साड़ी में तैयार होंगे तो आपके पति की नजर आपसे नहीं हटेगी। लाल साड़ी सुहाग की निशानी होती है इस खास मौके पर यही रंग चुनें।

ज्वेलरी

रेड साड़ी के साथ आपको गोल्डन ज्वेलरी मैच करनी चाहिए। यह ट्रेडिशनल और परफेक्ट मैच होता है। आपको अपने लिए हेयर ज्वेलरी रखनी चाहिए यह आपके लुक को कंप्लीट करता है। आपको मार्केट में हेयर ज्वेलरी कई तरह की मिल जाती है। ज्वेलरी को लाइट वेट ही रखें इससे क्लासी लुक नजर आटा है।

लिपस्टिक शेड्स

रेड कलर की साड़ी और गोल्डन ज्वेलरी के बाद आपको मरून कलर की लिपस्टिक ट्राई करना चाहिए। यह आपको एक स्टाइलिश लुक देता है और आपके आउटफिट से मैच होता है। 

चूड़ियां

महिलाओं की कलाई में चूड़ियां बेहद अच्छी लगती है करवा चौथ के मौके पर क्लासी दिखने के लिए आपको रेड कलर का चूड़ा पहनना चाहिए। यह आपके पूरे लुक को कंप्लीट बना देता है। कलीरा चूड़ा ट्राइ करें ये डिफेरेंट लुक देता है

बिंदी

पूरा शृंगार करने के बाद आपको बिंदी का रंग कुछ ऐसा लेना चाहिए जो रेड कलर से आसानी से मैच हो जाए। आप चाहे तो स्टोन वर्क वाली बिंदी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आप सिंपल साड़ी पहन रही हैं तो प्लेन रेड बिंदी भी स्टाइलिश लगता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिसमस पार्टी में बिना मेकअप भी दिखेगा फेस ग्लोइंग, फॉलो करें ये 5 असरदार स्किन केयर टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिसमस का त्योहार नजदीक आते ही ऑफिस पार्टियों का दौर शुरू हो जाता है। इस खास मौके पर हर कोई चाहता...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵