नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। करवा चौथ के मौके पर अगर आपको भी इस बार सबसे अलग दिखना है तो आप कम खर्चे में स्टाइलिश लुक क्रिएट कर सकती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के बजट फ्रेंडली एक्सेसरीज मिल रहे हैं, जो आपके स्टाइल स्टेटमेंट को परफेक्ट लुक देता है। करवा चौथ के मौके पर आप थोड़े से खर्चे में कुछ एक्सेसरीज खरीद कर यूनिक लुक पा सकती हैं।
पर्ल ब्रेसलेट
करवा चौथ के दिन आपको हाथों में ब्रेसलेट का एक अनोखा पीस पहनना चाहिए आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लग जाता है। इसलिए आपको हाई क्वालिटी वाले पर्ल से बना हुआ ब्रेसलेट हाथों में पहनना चाहिए जिसमें खास कारीगरी की गई होती है। मोतियों से चमचमाता यह ब्रेसलेट आपके करवा चौथ लुक को परफेक्ट बना देता है। मार्केट में आपको इसके कई ऑप्शंस मिल जाते है। आप चाहे तो ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। अगर आपको एक्स्ट्रा वैरायटी चाहिए तो मार्केट जाना ही रहता होगा।
चेन पेंडेंट
करवा चौथ के लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए फेस्टिव सीजन में आपको से फेयरी टेल ड्रीम चैन पेंडेंट पहनना चाहिए। अगर आप हैवी वर्क वाली साड़ी पहन रही है तो उसके साथ यह आसानी से मैच हो जाते हैं। ट्रेडीशनल आउटफिट में इस तरह के पेंडेंट काफी खूबसूरत भी लगते हैं। करवा चौथ के मौके पर इस तरह का पेंडेंट यूनिक लुक देता है। इसके कई सारे डिजाइंस आप ऑफलाइन या ऑनलाइन भी देख सकती हैं।
पर्ल इयरिंग्स
करवा चौथ के लुक में चार चांद लगाने के लिए आपको पर्ल ड्रॉप टॉप्स पहनना चाहिए यह आपको सिंपल लुक देते हैं। करवा चौथ के मौके पर ज्यादातर महिलाओं को यह पसंद आता है। करवा चौथ के दिन खूबसूरत दिखने के लिए यह एक्सेसरीज बेहद काम आएंगे। महिलाओं को कान में झुमके पहनना बहुत पसंद होता है आप अपने एथेनिक आउटफिट के साथ गोल्डन कलर के झुमके ट्राई कर सकती हैं।




