नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। खुद को सेहतमंद और फिट रखने के लिए आपको बाहर के बनावटी खाने से दूर रहना चाहिए। इसके अलावा आपको प्राकृतिक चीजों का सेवन करना चाहिए जो काफी रंग-बिरंगे होते हैं। अगर आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की कमी है तो यह कई सब्जियों और फलों से पूरा किया जा सकता है। फलों और सब्जियों का रंग आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की कमी को पूरा करता है।
हरा रंग
जब आप किसी बीमारी से लड़ रहे होते हैं तो डॉक्टर भी आपको हरे पत्तेदार सब्जियां और फल फ्रूट खाने की सलाह देते हैं। आपको अपनी डाइट में हरा रंग शामिल करना है हरे रंग से जुड़ी चीजें केल, बोक चोय, पालक, खीरा, मटर और एवोकाडो है। यह आपके शरीर में ऊर्जा, आंखों की रोशनी, कोलेजन और बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है।
पीला और नारंगी कलर
आपको अपनी डाइट में पीला और नारंगी कलर का फल शामिल कर लेना है। इसमें आम, स्क्वैश, गाजर, आम, केला, अमरूद, नाशपाती, मौसमी, पपीता, नींबू का सेवन रोजाना करना चाहिए। यह आपको तरह-तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अगर आप कैंसर या हार्ट प्रॉब्लम का सामना कर रहे हैं तो यह आपकी सेहत को दुरुस्त बना देता है।
लाल रंग
आपको अपनी डाइट में लाल रंग को भी शामिल करना चाहिए इसमें आपको स्ट्रॉबेरी , चेरी, टमाटर, क्रैनबेरी, रास्पबेरी, सेब, चुकंदर, लाल अंगूर, लाल मिर्च, लाल प्याज और तरबूज मिल जाएंगे। यह आपको तरह-तरह की बीमारियों से बचाता है। अगर आपको आंखों की प्रॉब्लम है या न्यूरोडीजेनेरेटिव रोग, प्रोस्टेट कैंसर और फेफड़ों की बीमारी है तो इन चीजों को खाने से राहत मिलती है।
नीला और बैंगनी रंग
स्वस्थ रहने के लिए आपको अपनी डाइट में नीला और बैंगनी रंगों को शामिल कर लेना चाहिए। ऐसे में आपको ब्लूबेरी, अंगूर, रेड वाइन , किशमिश और बैंगन का सेवन जरूर करना चाहिए। इस तरह से आपको बैलेंस डाइट लेना चाहिए जिससे आप हमेशा एनर्जेटिक भी रहेंगे।
सफेद
आपको अपनी डाइट में सफेद रंगों को भी शामिल कर लेना चाहिए। इसमें लहसुन, केला, प्याज़, मशरूम, शलजम, आलू और अदरक है जो आपको हमेशा स्वस्थ रखता है। इन चीजों का सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम बढ़ता है और बीमारी कम लगती है। इन सभी रंगों की चीजों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।





