back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anushka Sharma Diet: रोज़ एक ही खाना खाती हैं अनुष्का शर्मा, जानिए क्या है इस डायट के फायदे

what is Monotrophic diet that anushka sharma follows, know its benefits

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अनुष्का शर्मा की डाइट इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल अनुष्का मोनोट्रोपिक डाइट या मोनो डाइट फॉलो करती हैं। इस तरह के डाइट में आप एक ही तरह का खाना खाते हैं। इस डाइट को लेने के कई फायदे होते हैं जिनमें से एक वजन कम करना भी है। इस डाइट के और कौन-कौन से किस तरह के फायदे हैं इसके बारे में जानेंगे। 

कैसी होती है मोनोट्रोपिक डाइट

मोनोट्रॉपिक डायट में एक व्यक्ति रोज़ एक ही खाना या एक ग्रुप ऑफ फूड खाता है। उदाहरण के लिए नाश्ते में पोहा और जूस, लंच में चावल, दाल, सलाद और डिनर में रोटी, सब्ज़ी, सलाद का एक मेनू सेट कर लिया। अब यही खाना एक व्यक्ति रोज़ खाए तो यह मोनो डाइट कहलाएगा। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और होलिस्टिक हेल्थ एडवोकेट डॉ. पाल मनिकम इस डाइट के बारे में जानकारी देते हैं। उनका कहना है कि यह डाइट बहुत ही सुविधाजनक और आसान है। इस डाइट से फूड क्रेविंग और थकान जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

वेट लॉस

मोनोट्रोपिक डाइट से आप अपने वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इस डाइट को फॉलो करना बहुत आसान होता है। इसलिए वजन कम करने के लिए इस डाइट को बेस्ट ऑप्शन माना जाता है।

सोचने की नहीं है झंझट 

मोनोट्रोपिक डाइट को फॉलो करना बहुत आसान होता है। अगर आप बहुत ही ज्यादा अगर व्यस्त रहते हैं तो आपको यह सोचने की जरूरत नहीं पड़ती की क्या खाएं क्या ना खाएं। आपको यह पहले से पता रहता की है कि इस डाइट में कौन सी चीज और कितनी मात्रा में खानी है। 

डाइजेशन सिस्टम

मोनोट्रोपिक डाइट फॉलो करने से डाइजेशन सिस्टम भी बहुत हद तक ठीक रहता है। जब शरीर से टॉक्सिंस निकल जाते हैं तो डाइजेस्टिव सिस्टम खुद-ब-खुद ठीक हो जाता है।

एनर्जी

यह एक ऐसा डाइट है जिससे आप दिन भर एनर्जेटिक महसूस करते हैं। जब आप कुछ समय तक एक जैसा फूड खाते हैं तो शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इस डाइट को ज्यादातर सेलिब्रिटीज फॉलो करते हैं।

मोनोट्रोपिक डाइट के नुकसान

  • मोनोट्रोपिक डाइट डाइट के फायदे के साथ कुछ नुकसान भी है। कई बार कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है। 
  • एक ही तरह का फूड खाने की वजह से मैक्रो और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है। 
  • मोनो डाइट को एक से दो हफ्ते ही फॉलो करना चाहिए। इस तरह से बॉडी में दूसरे न्यूट्रिशंस की कमी नहीं होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...

OTT से लेकर सिनेमाघर तक, इस हफ्ते रिलीज होगी कई फिल्में और सीरीज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल की शुरुआत से ही...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵