नई दिल्ली रफ़्तार न्यूज़ : त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस बात को हम सभी खूब अच्छे तरीके से जानते हैं और समझते भी हैं। तीखी धूप और तेज गर्मी हमारी त्वचा की रंगत छीन लेती है और चेहरा बेजान नजर आने लगता है। धूल और प्रदूषण की वजह से स्किन पर पिंपल्स की समस्या शुरू हो जाती हैं । ऐसे में अगर आप इन दिनों अपनी बेहतर स्किन केयर के लिए महंगे प्रोडक्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो आप रुक जाइए। आपको हम बता दें कि अच्छा होगा कि आप केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स को इस्तेमाल न करके घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें। जो आपकी स्किन को बिना नुकसान पहुंचा आपके चेहरे को शीशे की तरह चमकदार बना देंगे और चेहरे पर हर वक्त ग्लो नजर आता रहेगा।
हल्दी बेसन
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आपके लिए हल्दी काफी उपयोगी हो सकती है। हल्दी में पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो स्क्रीन पर ग्लो लाने के काम करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच हल्दी पाउडर लें और एक कप बेसन लेकर उसी में मिला लें। इसके बाद आप दूध या पानी भी ले सकते हैं। अब अच्छे से इसका पेस्ट बना लें और लगाने से पहले एक बार चेहरे को किसी फेस वॉश से अच्छे से धो लें। जब स्किन ड्राई हो जाए तब आप इसे चेहरे पर लगा लें। इसका इस्तेमाल तीन दिन तक करें।
शहद का उपयोग
शहद जितना औषधि के रूप में काम आता है उतना ही हमारे चेहरे को खूबसूरत और ग्लो करने में भी काम आता है। अगर आपको पिंपल्स ने परेशान कर रखा है और चेहरा डल हो गया है तो आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद स्किन को मॉइश्चराइज करेगा और हाइड्रेट रखेगा। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो पिंपल्स की समस्या को रोकते हैं साथ ही पिगमेंटेशन के दाग को भी कम करते है। आप इसे डायरेक्ट अपने क्लीन फेस पर लगा लें फिर कुछ देर बाद धो लें ऐसा आप नियमित करें। आपका चेहरा चमक उठेगा और इसकी ग्लो करने लगेगी।
पपीते का फेस मास्क
पपीता खाना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। खासकर ये आंखों की रोशनी बढ़ाता है और पेट की बीमारियों को दूर करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीता आपके चेहरे में निखार लाने में भी मदद करता है। चेहरे के लिए पपीते से बेहतर कोई मास्क नहीं है। इसमें कई ऐसे एंजाइम होते हैं। जो आपकी स्किन को एक्सप्लोइट करते हैं। और चमकदार बनाते हैं। इसके लिए आपको पपीते को मैश करके मास्क की तरह चेहरे पर लगाना है। लगभग 10 से 20 मिनट तक लगा रहने के बाद इसे साफ पानी से धुल लें। आप देखेंगे आपकी चेहरे की स्किन ग्लो करने लगेगी।
खीरा
वैसे तो खीरे का उपयोग खाने में सलाद के रूप में उपयोग किया जाता है। खीरे का उपयोग बहुत लोग आंखों की समस्याओं को ठीक करने के लिए भी करते हैं। लेकिन चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए खीरा भी काफी असरदार माना जाता है। इसके लिए आपको खीरे को पीसकर उसे अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट तक लगाए रखना होगा। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। ऐसा आपको एक हफ्ते तक करना है। आप रिजल्ट जरूर पाएंगे।
ऐसे ही और जानकारिओं के लिए क्लीक करिये Women (raftaar.in)





