नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आज कल बढ़ते वजन और मोटोपे से हर कोई परेशान है। मौजूदा समय में वजन को कम करना एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोगों में मोटापा या अधिक वजन की समस्या देखी जा रही है। ऐसे में वजन कम करना आपके लुक ही नही बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभ कारी उपाय है। वहीं अधिक वजन और मोटोप से परेशान लोग कम करने के तरीके ढूंढते है।
डॉ. सौरभ सेठी ने वजन कम करने तरीके बताएं
हार्वर्ड और स्टैनफर्ड से जुड़े गैस्ट्रोएंट्रेरोलॉजिस्ट, डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12:12 फास्टिंग के बारे में बताया, इसकी मदद से आसानी से फैट बर्न हो जाता है।
1- 12 घंटे खाएं, 12 घंटे व्रत करें
डॉक्टर सेठी 12 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग की सलाह देते हैं। इसमें वो दिन में 12 घंटे खाने की सलाह देते हैं, वहीं 12 घंटे फास्टिंग करने की सलाह देते हैं। यह फास्टिंग का सबसे आसान तरीका माना जाता है। इससे नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
2- फास्टिंग में पानी और पाचन को बढ़ावा देने वाले पेय पियें
यह फास्टिंग पेट में पाचन और चयापचय की क्रिया को रीसेट करने के लिए भी पर्याप्त समय देता है। उपवास के दौरान केवल पानी पियें। इसके अलावा वह ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी, ब्लैक टी, पानी, ऐपल साइडर विनेगर, नींबू पानी, सौंफ, अदरक का पानी या तुलसी का पानी पीने की सिफारिश वो करते हैं। यानी वो पेय पदार्थ लिए जा सकते हैं जो पाचन में मदद करते हैं।
3- खाने के दौरान इन खाद्य पदार्थों पर ध्यान दें
अगर आपका पेट भरा हुआ है तो आप हाई प्रोटीन, हाई फाइबर खाना खाएं। इसके लिए पनीर, टोफू, छोले, चिकन या मछली खा सते हैं। वहीं हरी-पत्तेदार सब्जियां भी खाएं। उन्होंने बताया कि ये चीज़ें खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ लगता है। इससे आपको बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। यह फैट लॉस में मदद करता है।





