नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं तरह-तरह के एसेसरीज पहनना पसंद करती है। एसेसरीज पहनने के लिए नाक और कान में होल बने होते है। अगर ज्यादा लंबे समय तक कान में इयररिंग्स या नोज पिन ना पहना जाए तो यह हॉल बंद होने लग जाते हैं। नाक या कान के छेद बंद हो जाते हैं तो लड़कियां दोबारा डर की वजह से इसे पियर्सिंग कराने में सोचती हैं। अगर आपके नाक या कान के छेद बंद हो गए हैं तो घर बैठे ही इसे आसानी से खोला जा सकता है।
सेंसिटिव एरिया
हमारे नाक और कान काफी सेंसिटिव एरिया होते हैं जहां पर दोबारा छेद कराने में दर्द होता है। नोज एरिया बहुत ज्यादा सेंसिटिव होने की वजह से बंद हो जाता है। बंद नाक के छेद को खोलने के लिए थोड़ा सा गर्म नारियल का तेल लगा लीजिए। इसके बाद धीरे-धीरे नोज पिन को नाक के अंदर डालिए लचीलापन होगा फिर नोज पिन आसानी से अंदर चला जाएगा। यह सेम ट्रिक आप कान के लिए भी कर सकती हैं।
स्पेशलिस्ट की मदद
कई बार ऐसा होता है कि कई लोगों के नाक और कान के छेद काफी टाइट तरीके से बंद हो जाते हैं। इसलिए अगर आप कोई घरेलू तरीका इस्तेमाल करती है तो आपको दर्द हो सकता है। आपको स्पेशलिस्ट की मदद लेनी चाहिए वह स्टेरलाइज नोडल की मदद से बंद छेद को खोल सकते हैं।
घी की मदद
घी आपके नाक और कान के छेद वाले हिस्से को मुलायम बना सकता है इसके बाद आप आसानी से नोज पिन पहन सकती हैं। आपको थोड़ा सा भी कम करने के बाद इसे नौकर काम पर लगा लेना है और थोड़ी देर के लिए छोड़ देना है। नाक और कान का एरिया मुलायम हो जाएगा इसके बाद इयररिंग्स और नोज पिन पहनने की कोशिश करें।





