नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हेयर फॉल और डेंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं महंगे महंगे हेयर ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करती है लेकिन इसका कोई असर नहीं होता है। अगर आप सही तरीके से अपने बालों की देखभाल करें तो ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। हेयर वॉश करते समय आपको सही तरीका आजमाना चाहिए जिससे हेयर प्रॉब्लम्स नहीं होती है। बालों की सेहत को मजबूत बनाने के लिए आपको शैंपू करने का सही तरीका अपनाना चाहिए।
कितना शैंपू लगाएं
जब आप एक केमिकल बेस्ड शैंपू को डायरेक्ट स्कैल्प पर अप्लाई करते हैं तो यह नुकसान कर सकता है। यह आपके बालों की हेल्थ को डैमेज कर देता है। बालों को धोने से पहले आपको एक कटोरी में शैंपू और पानी ले लेना चाहिए। अब इसे मिक्स करके अपने बालों पर डालें।
लगाने का तरीका
शैंपू को बालों में लगाने का सही तरीका यह होता है कि शैंपू और पानी के मिक्सर को बालों पर डालें। अब आपको हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करनी चाहिए जो बालों को जड़ों से मजबूती देता है।
पानी का तापमान
सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना शुरू कर देते हैं। आपको गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए यह आपकी स्क्रीन के साथ-साथ बालों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। अपने बालों को धोते समय आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
ध्यान रखने वाली बात
आप जब भी अपने बालों को धोते हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आपको हफ्ते में एक से दो बार हेयर वॉश करना चाहिए। अगर आप रोज-रोज बाल को धोते हैं तो यह आपके बालों को कमजोर कर सकता है। बालों को पोषण भी नहीं मिलता।




