back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Body Cleanser: चेहरे के साथ-साथ हाथ-पैरों को भी निखार देता हैं ये होममेड क्लींजर, ऐसे करें तैयार

इस बॉडी क्लेंजर से आपकी बॉडी पर जमी गंदगी और डेड स्किन की परत को आसानी से हटा देती हैं, इससे आपकी स्किन की रंगत में भी सुधार आता हैं

Body Cleanser Untitled_design__79_.png

नई दिल्ली, रफ्तार। अक्सर देखा जाता हैं कि लोग खूबसूरत दिखने के लिए चेहरे की तो खूब केयर करते हैं। लेकिन स्किन केयर का अर्थ केवल फेस केयर ही नहीं होता हैं बल्कि संपूर्ण बॉडी की केयर भी करना होता हैं। मात्र चेहरे की केयर करने से आपका फेस तो चमकता रहता हैं लेकिन हाथ-पैर डल और ड्राय रह जाते हैं। ऐेसे में आज हम आपके लिए घर पर बॉडी क्लेंजर बनाने की विधि लेकर आए हैं। इस बॉडी क्लेंजर को कोकोनट ऑयल, आटा, बेसन, कॉफी, नींबू और दही की मदद से तैयार किया जाता हैं।

Body Cleanser Untitled_design__77_.png

बॉडी क्लेंजर बनाने के लिए सामग्री

नारियल का तेल एक चम्मच 
आटा एक चम्मच 
1 चम्मच बेसन
कॉफी एक चम्मच 
नींबू का रस आधा 
दही 2 चम्मच 

Body Cleanser Untitled_design__75_.png

बॉडी क्लेंजर कैसे बनाएं

बॉडी क्लेंजर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें। फिर आप इसमें 1 चम्मच कोकोनट ऑयल और 1 चम्मच कॉफी डालें। इसके बाद आप इसमें 1-1 चम्मच आटा और बेसन डालें। फिर आप इसमें आधा नींबू का रस और 2 चम्मच दही डालें। इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें। अब आपका होममेड बॉडी क्लेंजर बनकर तैयार हो चुका हैं।

बॉडी क्लेंजर कैसे इस्तेमाल करें

बॉडी क्लेंजर को लेकर आप अपने चेहरे और हाथ-पैरों पर अच्छी तरह से लगाएं। फिर आप इसको कम से कम 15 से 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इसके बाद आप इसको हल्के हाथ से मसलते हुए आसानी से साफ कर लें। इससे धीरे-धीरे स्किन पर मौजूद डेड स्किन रिमूव हो जाती हैं। फिर आपको साफ और निखरी त्वचा प्राप्त होती हैं। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस टैन रिमूवल मास्क को हफ्ते में 2 बार आजमाएं।  

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...