नई दिल्ली, रफ्तार न्यूजंरा पाने के लिए आप कई तरह के उपाय कर सकती हैं।
ठंडे पानी के सेक
अगर वैक्स करने से पहले आपके बाल रूखे नजर आ रहे हैं तो आपको ठंडा पानी का सेक ले लेना चाहिए। इस तरह से बालों में नमी आ जाती है और वैक्स करने के बाद खुजली नहीं होती। वहीं, अगर आप सूखे बालों पर वैक्सिंग कर रही है तो यह ज्यादा दर्द देता है। वैक्सिंग के बाद भी खुजली होने का खतरा रहता है।
एक्सफोलिएट करें
वैक्सिंग करने से पहले त्वचा को एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है क्योंकि तेल, मृत त्वचा और गंदगी पोर्स में चली जाती है। इसकी वजह से भी वैक्सिंग के बाद खुजली होने लगता है। इसलिए ध्यान रखें की वैक्सीन के पहले आपको त्वचा को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए।
पोर्स की गंदगी साफ करें
वैक्सिंग करने से पहले आपको अपनी त्वचा को साफ सुथरा कर लेना है। इस तरह से वैक्स पैरों में अच्छी तरह से चिपकता है और गंदगी के साथ-साथ अनचाहे बालों को भी जड़ से निकाल देता है। कई बार ऐसा भी होता है कि वैक्स पोर्स में फंस जाते हैं जिसकी वजह से जलन और खुजली होने लगती है।
मॉइश्चराइजर
वैक्सिंग करने से पहले आपको त्वचा पर स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहिए जिसमें मॉइश्चराइजर शामिल है। मॉइश्चराइजर या फिर तेल में नमी होती है जो आपकी त्वचा से वैक्स को चिपकने नहीं देती है। इस तरह से खुजली की समस्या भी नहीं होती।
रेटिनोइड्स का इस्तेमाल करने से बचें
बॉडी को वैक्स करने से पहले आपको रेटिनोइड्स का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। अगर आप इसका इस्तेमाल करते हुए वैक्स लगते हैं तो यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। वैक्स करने से तीन से चार महीने पहले ही आपको रेटिनोइड्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
वैक्सिंग के बाद क्या करें
- बॉडी वैक्सिंग करने के बाद आपको अपनी स्किन पर जेल या क्रीम लगाना चाहिए। इस तरह से त्वचा ठंडी रहती है और खुजली की समस्या नहीं होती।
- वैक्सिंग के बाद अगर खुजली हो रही है तो आपको इस को एक साफ तौलिए में लपेटकर त्वचा पर लगाना चाहिए। ध्यान रहे की बर्फ को सीधी अपनी त्वचा पर नहीं रखता है।
- वैक्सिंग के बाद अगर आप शावर ले रही हैं तो आपको ज्यादा गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए। ऐसा करने से वैक्सिंग के बाद त्वचा नमी को देती है और खुजली हो सकती है।
- हमारी त्वचा को नॉर्मल होने में थोड़ा समय लग जाता है इसलिए आपको नॉर्मल कपड़े पहनना चाहिए। ऐसे में आपको ढीले डाले सूती कपड़े पहनना चाहिए।
- वैक्स करने के बाद अगर त्वचा पर किसी तरह की खुजली हो रही है तो किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।





