back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कहीं आपके घी में भी तो नहीं है मिलावट, घर पर इस आसान तरीके से चेक करें Ghee Purity

मार्केट में मिलने वाला घी शुद्ध है या नहीं इसकी पड़ताल आप घर पर ही आसान तरीकों से कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मार्केट में मिलने वाली खाने-पीने की चीजों में मिलावट आम है। लेकिन सबसे ज्यादा मिलावट उन चीज़ों में होती है जिन्हें हेल्दी माना जाता है। जैसे दूध, दही, पनीर, घी आदि। मिलावटी घी स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है। सुपर फूड घी में अगर स्टार्च, वनस्पति या सस्ते तेल को मिला दिया जाए तो यह सेहत से जुड़े लाभ नहीं देता है। घी की शुद्धता को पहचानने के लिए आप घर पर ही कई तरीके अपना सकते हैं। 

टेम्प्रेचर टेस्ट

घी की शुद्धता को देखने के लिए आप टेम्प्रेचर टेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको घी को गर्म करना होगा। शुद्ध घी बहुत जल्दी पिघल जाता है और पिघलने के बाद एकदम क्लियर दिखता है। वहीं, मिलावटी घी पिघलने में टाइम लेता है और उस पर गंदगी की परत चढ़ी होती है।

Friction Test for Ghee Purity

घी की शुद्धता को देखने के आप फ्रिक्शन टेस्ट भी कर सकते हैं यानी घी को रगड़कर भी पता लगाया जा सकता है कि वो शुद्ध है या नहीं। इसके लिए आपको घी को अपनी हथेली पर लेना है। 10-15 मिनट तक उसे रगड़ना है। इसके बाद हाथ को सूंघना है। अगर घी शुद्ध होगा तो जल्दी पिघल जाएगा और खुशबू देगा। यह स्किन में अच्छे से मिक्स भी हो जाएगा।

फ्रीजिंग टेस्ट

फ्रीजिंग टेस्ट से आप घी की शुद्धता को चेक कर सकते हैं। फ्रीजिंग टेस्ट में सबसे पहले आपको घी को गर्म करना होता है। इसके बाद इसे एक बर्तन में रख दीजिए। अब इसे जमने दीजिए अगर यह एक लेवल में चिकना सा जम जाता है, तो यह शुद्ध है। वहीं, अगर अलग-अलग तरह की परत नजर आती है तो घी में मिलावट का पता चलता है।

आयोडीन टेस्ट

एक बर्तन में आपको घी लेना है और थोड़ी सी मात्रा में आयोडीन मिला देना है। आप खाने में इस्तेमाल होने वाला नमक इस टेस्ट में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपका घी शुद्ध है तो वह अपना रंग नहीं बदलेगा। वहीं, घी अशुद्ध है तो वह नीले या बैंगनी रंग का हो जाएगा। अगर घी में किसी तरह की मिलावट की गई होगी तो वह स्टार्च और आयोडीन के साथ मिलकर रिएक्ट करेगा और पता चल जाएगा।

Sugar Test for Ghee Purity

शुगर टेस्ट में आपको एक चम्मच घी में एक चुटकी चीनी डालना है और इसे गर्म कर देना है। गर्म होने के बाद अगर झाग या बुलबुले बन रहे हैं तो ऐसे में कुछ बाहरी तत्वों से मिलावट होने की उम्मीद है। अगर आप शुद्ध घी को चीनी में मिलाते हैं तो वह किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

पतंजलि पर घटिया गाय का घी बेचने का आरोप, कोर्ट ने ठोका जुर्माना; कंपनी ने आदेश को बताया त्रुटिपूर्ण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड पर घटिया गुणवत्ता का गाय का घी बेचने का आरोप लगा है।...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵