back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Diwali Skin Care: दिवाली के दिन चाहिए फ्रेश लुक, तो ट्राई करें ये फेशियल

दिवाली के दिन चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए आप कई तरीके से फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिवाली के दिन हर महिला खूबसूरत दिखना चाहती है इसलिए आपको किसी केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप घर पर बनाए गए फेशियल की मदद से ही गोरा निखार पा सकती हैं। दिवाली के दिन चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए आप कई तरीके से फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। कई बार महिलाएं त्यौहार के समय में पार्लर में फेशियल कराने जाती हैं जिसमें ज्यादा पैसा खर्च हो जाता है। आप कम बजट में घर पर ही फेशियल करके चेहरे को ग्लोइंग बना सकती हैं।

चावल का आटा और कॉफी 

आपको फेशियल करने के लिए सबसे पहले चावल का आटा और एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलाना है। इसमें आपको दही ऐड कर देना है और इसे चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ देना है। जब यह सुख जाए तो पानी की मदद से हल्का स्क्रब करते हुए पैक को छुड़ा दीजिए।

चंदन और मुल्तानी मिट्टी 

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए चंदन और मुल्तानी मिट्टी बहुत फायदेमंद है। आपको यह फेस पैक अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक अप्लाई करना है। इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए और बाद में ठंडे पानी से चेहरे को धो लीजिए। इस तरह से आपको दिवाली के मौके पर खूबसूरत निखार मिलता है। 

नींबू और शहद

दिवाली के मौके पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए नींबू और शहद का इस्तेमाल कर लीजिए। यह फेस पैक चेहरे को ग्लोइंग बनाने का काम करता है। इसे आपको अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ देना है। जब यह फेस पैक चेहरे पर सुख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरे को धो लीजिए आपका चेहरा चमक उठेगा। 

हल्दी का फेस पैक 

हल्दी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है यह स्किन प्रॉब्लम्स नहीं होने देती। दिवाली के दिन चेहरे की कई सारी प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए हल्दी के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। हल्दी का फेस पैक बनाने के लिए इसमें दही मिला लीजिए गुलाब जल की कुछ बूंद डाल दीजिए। यह फेस पैक उबटन की तरह तैयार हो जाएगा। अब इसे चेहरे पर स्क्रब की तरह लगाएं और सूख जाने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लीजिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵