नई दिल्ली, ताज़ा खबर। आजकल बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से भी बालों की समस्या देखने को मिलती है इस तरह से बाल और स्किन दोनों इफेक्ट होते हैं। कई महिलाएं ऐसी होती है जो हेल्दी डाइट और फिक्स रूटिंग फॉलो करती हैं जिसकी वजह से बालों की समस्या नहीं होती। कई महिलाओं को इसका फायदा होता है तो कुछ महिलाओं को नहीं होता। ऐसे में आप घर पर ही अपने बाल को खूबसूरत शायनी और सॉफ्ट बनाने के लिए नेचुरल तरीके से कंडीशनर बना सकती हैं।
नारियल और शहद
नारियल का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे कंडीशनर बनाने के लिए आपको दो बड़े चम्मच नारियल का तेल लेना है। एक चम्मच शहद मिला देना है। जब यह पेस्ट तैयार हो जाए तो 30 मिनट के लिए बालों पर लगा रहने देना है। जब समय पूरा हो जाए तो गुनगुने पानी से बालों को धो लीजिए।
केले का मास्क
अगर आप मार्केट के केमिकल कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो घर पर केले का नेचुरल हेयर मास्क बना सकती हैं। कंडीशनर बनाने के लिए सबसे पहले आपको केला और शहद अच्छी तरह से मिला लेना है। अब इसमें दूध डालना है इसके साथ ओलिव ऑयल मिक्स कर लीजिए। जब यह पेस्ट तैयार हो जाए, तो बालों पर 15 से 30 मिनट तक के लिए लगा लें। जब समय पूरा हो जाए तो अपने बालों को धो लीजिए।
सेब के सिरके का कंडीशनर
बालों को नेचुरल तरीके से शाइनी बनाने के लिए आप घर पर ही सेब के सिरके का कंडीशनर तैयार कर सकती हैं। इस कंडीशनर को बनाने के लिए शहद सेब का सिरका अच्छी तरह से मिला लेना है। अब इसे बालों पर 5 से 10 मिनट तक के लिए अप्लाई करना है। जब समय पूरा हो जाए तो बालों को अच्छी तरह से धो लीजिए।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




