नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम त्वचा के साथ-साथ बालों को भी नुकसान पहुंचता है क्योंकि इस मौसम में धूप, धूल, मिट्टी की वजह से बाल रफ हो जाते हैं। बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के लिए महिलाएं पार्लर में हजारों रुपए खर्च करती है, लेकिन यह असर कुछ समय के लिए ही होता है। कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें अपनी बिजी लाइफस्टाइल के बीच पार्लर जाने का वक्त नहीं मिलता, तो ऐसे में आप घर पर ही हेयर स्पा कर सकती हैं।
स्पा क्रीम बनाने का सामान
एलोवेरा
गुलाब जल
दही
केला
अरंडी का तेल
क्रीम बनाने की विधि
- घर पर ही आसान तरीके से स्पा क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले दो बड़ा चम्मच ऐलोवेरा जेल ले लीजिए।
- अब इसे ब्लेंडर में डाल दीजिए अब इसमें दही और पका हुआ केला डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें।
- जब मुलायम सा पेस्ट तैयार हो जाए तब इसमें आरंडी का तेल मिला दीजिए। अब इस पेस्ट को सूती कपड़े से छान लीजिए।
कैसे करें इस्तेमाल
इस पेस्ट को इस्तेमाल करने के लिए रात को बालों में सबसे पहले थोड़ा सा तेल लगा लीजिए। सुबह उठने के बाद अब तैयार किए हुए पेस्ट को स्कैल्प से लेकर बालों के छोर तक अच्छी तरह से लगाएं। अब इसे 1 घंटे तक बालों पर लगा हुआ छोड़ दीजिए और बालों को शैंपू से धो लीजिए।
क्या मिलेगा फायदा
होममेड स्पा क्रीम में किसी तरह का केमिकल नहीं पाया जाता है यह आपके बालों को पूरी तरह से सुरक्षित रखता है। इस क्रीम को लगाने से आपके बाल न केवल शाइनी बनते हैं, बल्कि मजबूत भी हो जाते हैं। क्रीम को स्कैल्प पर लगाने से बालों की अच्छी ग्रोथ भी होती है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




