नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के बीच महिलाएं अपने खान-पान पर सही तरीके से ध्यान नहीं दे पाती जिसकी वजह से बालों के झड़ने की समस्या होती है। इसके अलावा हेयर फॉल्स की समस्या भी आजकल आम बात हो गई है। अगर आप अपने हेयर केयर रूटीन में एक चम्मच कॉफी शामिल कर लें तो यह संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। कॉफी के इस्तेमाल से बाल नेचुरल तरीके से शाइन करते हैं।
डैंड्रफ के लिए कॉफी
अगर आपके बालों में हमेशा डेंड्रफ की समस्या लगी रहती है, तो इसके लिए कॉफी बहुत फायदेमंद है। आपको एक चम्मच कॉफी में टी-ट्री ऑयल की कुछ बंदे मिला लेनी है। इसके बाद इसे हेयर पैक की तरह बालों में जड़ तक अप्लाई करना है। 20 मिनट तक इस पैक को लगा रहने देना है इसके बाद पानी से बालों को धो लीजिए।
शाइनी बाल
अगर आप अपने बालों को शाइनी बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको हेयर मास्क बनाना होगा। हेयर मास्क बनाने के लिए एक चम्मच शहद में कॉफी मिला दीजिए। अब बालों में लगा लें। यह हेयर मास्क 20 मिनट बाद हटाना है इस तरह से आपके बाल नेचुरल तरीके से शाइनी बन जाएंगे।
डैमेज बालों के लिए कॉफी
अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा डैमेज हो गए हैं, तो इन्हें कंट्रोल करने के लिए कॉफी का इस्तेमाल करें। आपको एक चम्मच कॉफी लेना है और इसमें रोजमेरी तेल मिला देना है। अब आपको इस हेयर पैक को 15 मिनट तक बालों पर लगा रहने देना है। इसके बाद हेयर वॉश कर लीजिए। इस तरह से आपके बाल मजबूत और चमकदार बन जाएंगे।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




