नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल बढ़ता प्रदूषण व खराब लाइफस्टाइल लोगों के स्वास्थ्य को खराब करता जा रहा है जिसका नतीजा कम उम्र में ही व्यक्ति बूढ़ा नजर आने लगता है और इसका नतीजा बाल भी उम्र से पहले सफेद होने लगे है,अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा तो घबराने की अब जरुरत नहीं यहां हम कुछ शानदार टिप्स लाएं है जिसे अपनाकर अब आप भी बिना किसी केमिकल के अपने बालों को काला व शाइनी कर सकते है। आइए जानते है वो शानदार कारगर उपाय।
कम उम्र में भी बाल सफेद होने लगते हैं।
आजकल बालों का सफेद होना बेहद सामान्य बात हो गया है जो उम्र बढ़ने के साथ होता ही है लेकिन, तनाव, गलत खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़ी दिक्कतों की वजह से कम उम्र में भी बाल सफेद होने लगते हैं। इस वजह से लोग और परेशान हो जाते हैं और इससे निजात पाने केमिकल वाली डाई का इस्तेमाल करते हैं। इन केमिकल वाले डाई से सफेद बाल कुछ ही समय के लिए छिपते हैं और साथ ही कई अन्य नुकसान पहुंचाते है। आज इससे निजात पाने हम लाऐं है शानदार कुछ ऐसे नेचुरल उपाय जो सफेद बालों को काला बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए सबसे पहले ये समझते हैं कि बाल सफेद होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।
क्यों होते हैं सफेद बाल?
पहला-जेनेटिक्स
दूसरा-जेनेटिक्स
तीसरा-खराब खानपान
चौथा-टेंशन
पांचवा-प्रदूषण
छठवां-अन्य बीमारी
सातवां-कुछ दवाएं
आठवां-बढ़ती उम्र
बालों को काला बनाने के नेचुरल उपाय
अब बालों को काला करने के लिए आप इन नेचुरल उपाय की मदद ले सकते है जिससे आपके बाल प्राकृतिक रुप से बिना किसी नुकसान के काले हो सकते है।
आंवला- बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है आंवला बालों को काला करने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बनाता है। इसका पाउडर या ताजा आंवला बालों में लगाने से बालों का रंग गहरा हो सकता है।
नींबू- विटामिन-सी भरपूर नींबू जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें शहद के साथ मिलाकर बालों पर लगाने से बालों का रंग गहरा हो सकता है।
कॉफी- कॉफी को पानी में उबालकर उससे बालों को धोने से बालों का रंग गहरा हो सकता है।कॉफी में मौजूद तत्व बालों को काला करने में मदद करते हैं।
बादाम का तेल- बादाम का तेल जिसे मेहंदी मिलाकर बालों में लगाने से बालों का रंग गहरा हो सकता है।और उन्हें मजबूत बनाता है।
प्याज का रस- प्याज का रस बालों में लगाने से बालों का रंग गहरा हो सकता है,जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों को काला करने में मदद करता है।
हल्दी- एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हल्दी जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते है । हल्दी को दही के साथ मिलाकर बालों में लगाने से बालों का रंग गहरा हो सकता है।




