back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

50 की उम्र में भी चमकेगा चेहरा, बस 30 की उम्र से ही शुरू करें ये ब्यूटी रूटीन…

आजकल अनियमित खानपान और बदलती लाइफस्टाइल ने महिलाओं को समय से पहले ही बूढ़ा दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन अब इन उपायों को अपनाकर आप भी 50 की उम्र में भी 30 की दिखेंगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और बदलती लाइफस्टाइल ने आज की महिलाओं को समय से पहले ही बूढ़ा दिखाना शुरू कर दिया है। महज 30 की उम्र में ही चेहरे की रंगत उड़ने लगती है और त्वचा बेजान लगने लगती है। लेकिन अगर आप 50 की उम्र में भी जवां और चमकदार चेहरा चाहती हैं, तो बस 30 की उम्र से ही अपनाना होगा एक खास स्किन केयर रूटीन।

त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि उम्र चाहे जो भी हो, अगर स्किन को सही देखभाल मिले तो बढ़ती उम्र भी चेहरे की रौनक नहीं छीन सकती। जानिए ऐसा कौन सा रूटीन है जिसे अपनाकर आप भी पा सकती हैं जवां और दमकती त्वचा।

दिन में दो बार करें फेस वॉश

चेहरे की सफाई सबसे पहली जरूरत है। दिनभर की धूल-मिट्टी, पसीना और मेकअप स्किन को खराब कर सकते हैं। इसलिए सुबह और रात – दो बार फेस वॉश करना जरूरी है। ध्यान दें कि फेस वॉश आपकी स्किन टाइप के मुताबिक हो – ड्राय, ऑयली या सेंसिटिव।

टोनर से दें त्वचा को कसाव

30 की उम्र के बाद त्वचा में ढीलापन आना आम बात है। ऐसे में टोनर का इस्तेमाल स्किन को टाइट और फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है। बाजार में कई नेचुरल टोनर जैसे गुलाब जल भी उपलब्ध हैं। चेहरा धोने के बाद रूई से हल्के हाथों टोनर लगाएं।

 सीरम – छोटी सी बोतल, गजब का असर

सीरम अब स्किन केयर का सुपरस्टार बन चुका है। खासकर विटामिन C, हयालुरोनिक एसिड या नियासिनामाइड युक्त सीरम चेहरे को नमी देता है और फाइन लाइंस को कम करता है। इसे रोजाना सुबह या रात में मॉइस्चराइज़र से पहले लगाना चाहिए।

 नाइट क्रीम – आपकी ब्यूटी स्लीप की साथी

रात के समय स्किन खुद को रिपेयर करती है। ऐसे में नाइट क्रीम आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देने का काम करती है। अपनी स्किन टाइप के हिसाब से एक अच्छी नाइट क्रीम चुनें और हर रात चेहरे को साफ कर इसे जरूर लगाएं।

 हफ्ते में एक बार लगाएं फेस पैक

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा ढीली पड़ने लगती है। इससे राहत पाने के लिए हफ्ते में एक बार स्किन टाइटनिंग फेस पैक जरूर लगाएं। मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा या कोलेजन युक्त पैक इस काम में बेहतरीन होते हैं।चेहरे पर मुस्कान और त्वचा पर चमक बनी रहे, इसके लिए सही खानपान, भरपूर नींद और स्ट्रेस फ्री रहना भी उतना ही जरूरी है जितना स्किन केयर। तो देर किस बात की? आज से ही शुरू करें ये रूटीन और उम्र को कहें तुम रुको वहीं!

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: ना जैकेट की टेंशन, ना पसीने की परेशानी-मार्च में इन 5 डेस्टिनेशन्स पर बनाएं प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मार्च यानी मौसम का वो परफेक्ट...

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...